फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New revelations of James Webb Telescope surprised, scientists captured millions of years old rotating galaxies

उपलब्धि : जेम्स वेब टेलिस्कोप के नए खुलासे ने किया हैरान, खींची करोड़ों साल पुरानी घूमती आकाशगंगाओं की तस्वीर

Sat, 22 Oct 2022 06:17 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वॉशिंगटन।
एजेंसी, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 22 Oct 2022 06:17 AM IST
सार

सह-प्रमुख अन्वेषक नादिया एल जकामस्का ने कहा कि पिछली छवियों के साथ हमने सोचा था कि शायद आकाशगंगा एक-दूसरे से बातचीत कर रही थीं, क्योंकि उनकी आकृतियां विकृत हो जाती थीं।

विज्ञापन
New revelations of James Webb Telescope surprised, scientists captured millions of years old rotating galaxies
आकाशगंगा - फोटो : www.nasa.gov/

विस्तार

जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप अंतरिक्ष को लेकर अक्सर नए खुलासे कर रहा है। इस बार जो जानकारी इस टेलिस्कोप से मिली है उसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। वैज्ञानिकों ने इस दूरबीन के जरिए ब्रह्मांड की शुरुआत के हालात को देखने की कोशिश की तो उन्हें अद्भुत नजारा देखने को मिला। 

विज्ञापन


उन्होंने देखा कि एक ब्लैक होल के भीतर बन रहे लाल आभा पुंज (क्वासर) में कई आकाशगंगाएं एक दूसरे में समा रही हैं। इस निष्कर्ष से यह अध्ययन करने का एक अभूतपूर्व अवसर मिलेगा कि कैसे अरबों साल पहले आकाशगंगाओं ने आधुनिक ब्रह्मांड में विलय किया था।
विज्ञापन


अभी और खुलासे होना बाकी
जकामस्का के मुताबिक दुर्लभ लाल और तेज रोशनी फेंक रहे क्वासर के केंद्र में एक बड़ा ब्लैक होल है। जो लगभग 11.5 अरब वर्ष पुराना है और इतनी दूरी से देखे जाने वाला सबसे शक्तिशाली ब्लैक होल्स में से एक है। यह यकीनन एक ब्लैक होल बनने की शुरुआती प्रक्रिया है। वायनर के अनुसार ये अपने चारों ओर की गैस को खा कर द्रव्यमान में बढ़ रहा है। पृथ्वी और ब्लैक होल के पास चमकती गैस के बीच धूल और गैस के बादल क्वासर को लाल रंग दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जकामस्का के मुताबिक अभी जो हम देख रहे हैं वो बहुत बड़े डाटा सेट का एक छोटा हिस्सा है। यहां बहुत कुछ चल रहा है इसलिए हमने सबसे पहले इस बात पर प्रकाश डाला कि वास्तव में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है। 

आकाशगंगा अपने जीवनकाल के खास क्षण
आकाशगंगाओं के विकास का अध्ययन करने वाले जॉन्स हॉपकिन्स पोस्ट डॉक्टरल फेलो और सह-लेखक एंड्री वेनर ने बताया कि हमें लगता है कि यहां पर कुछ नाटकीय होने वाला है। आकाशगंगाएं अपने जीवनकाल के खास क्षण में हैं। कुछ अरब वर्षों में ये पूरी तरह से बदलने और अलग दिखने वाली है। नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा पिछले दिसंबर में लॉन्च किया गया जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप अंतरिक्ष में भेजा गया था। ये अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप है। 

ब्रह्मांड के बारे में समझ बदलने वाली तस्वीर
सह-प्रमुख अन्वेषक नादिया एल जकामस्का ने कहा कि पिछली छवियों के साथ हमने सोचा था कि शायद आकाशगंगा एक-दूसरे से बातचीत कर रही थीं, क्योंकि उनकी आकृतियां विकृत हो जाती थीं, लेकिन वेब टेलिस्कोप से मिले डाटा को देख कर हम हैरान हैं। वेब ने कम से कम तीन आकाशगंगाओं को अविश्वसनीय रूप से तेजी से आगे बढ़ने का खुलासा किया।



इससे पता चलता है कि बड़ी मात्रा में द्रव्यमान मौजूद है। बता दें कि जॉन्स हॉपकिन्स की एस्ट्रोफिजिसिस्ट जकामस्का ने 2017 में तत्कालीन जॉन्स हॉपकिन्स पोस्टडॉक डोमिनिका वायलेज़ेलक के साथ परियोजना पर काम किया था और अब वह हीडलबर्ग विश्वविद्यालय में ग्रुप लीडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed