फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New PM become between emergency in Sudan

सूडान में आपातकाल के बीच बने नए प्रधानमंत्री, विरोध में उतरा विपक्षी दल 

Sun, 24 Feb 2019 03:18 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, खार्तूम
एजेंसी, खार्तूम Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
New PM become between emergency in Sudan
Sudanese President Omar al-Bashir
सूडान के राष्ट्रपति ओमार अल-बशीर ने देश में आपातकाल लागू करने के अगले दिन शनिवार को शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रधानमंत्री के तौर पर मोहम्मद ताहिर एला की नियुक्ति कर दी, जो जजीरा कृषि राज्या के पूर्व गवर्नर रहे हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने आपातकाल लागू करने के खिलाफ पूरे देश मे जबरदस्त प्रदर्शन किए और राष्ट्रपति के फैसलों को मानने से इनकार कर दिया है। इससे देश में अस्थिरता के हालात बनने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन


1989 में राष्ट्रपति बनने के बाद तीन दशक से सत्ता पर कब्जा जमाए बैठे बशीर ने अपने खिलाफ दो महीने से चल रहे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को देश में आपातकाल लागू करते हुए संघीय व सभी राज्य सरकारों को भंग कर दिया था। शनिवार को बशीर ने मोहम्मद ताहिर को प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही अपने लंबे समय से सहयोगी रहे बाकरी हसन सालेह को उप राष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन


सालेह की जगह रक्षा मंत्री जनरल अवाद इबनोफ को नया उप राष्ट्रपति बनाया गया है। लेकिन विपक्षी दलों ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि बशीर की सत्ता बेहद कमजोर हुई है और इसी कारण उन्होंने आपातकाल लागू कर सत्ता बचाने का प्रयास किया है। विपक्षी दल बशीर से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed