फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NEW orleans attacker acted alone says joe biden had strong support for isis

New Orleans: 'जब्बार ने अकेले किया हमला, सेना के साथ अफगानिस्तान भी गया', बाइडन ने दी अहम जानकारी

Fri, 03 Jan 2025 09:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Jan 2025 09:07 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यू ऑर्लियंस के हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही हमला किया, लेकिन इस बात के संकेत हैं कि वह आईएसआईएस का मजबूत समर्थक था।

विज्ञापन
NEW orleans attacker acted alone says joe biden had strong support for isis
न्यू ऑर्लियंस घटना में हमलावर की पहचान शम्सुद्दीन जब्बार के तौर पर हुई है। - फोटो : X/Reddit

विस्तार

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस के हमलावर को लेकर माना जा रहा था कि उसने किसी के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि हमलावर ने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यू ऑर्लियंस के हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही हमला किया, लेकिन इस बात के संकेत हैं कि वह आईएसआईएस का मजबूत समर्थक था। नए साल के जश्न के दौरान जब्बार ने न्यू ऑर्लियंस में लोगों की भीड़ को गाड़ी से रौंद दिया था। इस हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हैं। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में भी तैनात रह चुका था हमलावर
FBI इस घटना की जांच आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है। हमलावर 42 वर्षीय जब्बार था, जो एक पूर्व सैनिक था। हमले के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ गोलीबारी में जब्बार मारा गया। जब्बार अमेरिका के ह्यूस्टन का निवासी था और हमले के लिए वह गाड़ी चलाकर न्यू ऑर्लियंस गया था। जब्बार सेना में आईटी विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुका था और सेना में नौकरी के दौरान अफगानिस्तान में भी तैनात रह चुका था। बाइडन ने बताया कि हमलावर ने न्यू ऑर्लियंस में फ्रेंच क्वार्टर इलाके में गाड़ी से भीड़ को रौंदने से पहले वहां आईईडी विस्फोटक भी लगाया था और उसका रिमोट कंट्रोल जब्बार की गाड़ी में ही था। माना जा रहा है कि वह लोगों को कार से रौंदने के बाद धमाका भी करने वाला था। अगर वह अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता तो भारी तबाही हो सकती थी और मरने वालों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा हो सकता था। 
विज्ञापन


एफबीआई और रक्षा विभाग साथ मिलकर कर रहे जांच
एफबीआई न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास हमले के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। हालांकि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अभी तक दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। हालांकि अभी जांच जारी है। बाइडन ने ये भी बताया कि एफबीआई, रक्षा विभाग के साथ मिलकर जांच कर रही है ताकि न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास के हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव एलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस का हमला घरेलू हिंसक चरमपंथियों की वजह से हुई और बीते 10 वर्षों में इसमें उभार आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed