{"_id":"5f64de6873d967029f2dbed4","slug":"new-covid-19-patients-not-found-in-new-zealand-in-five-weeks-hope-of-end-of-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में पांच हफ्तों में नहीं मिले कोविड-19 के नए मरीज, महामारी के थमने की जगी उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड में पांच हफ्तों में नहीं मिले कोविड-19 के नए मरीज, महामारी के थमने की जगी उम्मीद
Fri, 18 Sep 2020 09:50 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, वेलिंगटन
पीटीआई, वेलिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मरीजों की जानकारी लेती स्वास्ठकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से अब दुनिया के कुछ देश उबरने लगे हैं। कई तरह के एहतियात और पाबंदियों की वजह से न्यूजीलैंड में गत पांच हफ्तों में पहली बार कोविड-19 संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद यहां उम्मीद जगी है कि ऑकलैंड में पिछले महीने शुरू हुई महामारी थम रही है।
विज्ञापन
यहां शुक्रवार लगातार चौथा दिन रहा जब सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। हाल में जो मामले सामने आए हैं वे उन लोगों के हैं जो विदेश से लौटे थे और पृथकवास में रह रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने अगस्त में सामने आई महामारी के स्रोत की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऑकलैंड में अस्थायी रूप से लॉकडाउन लगाया गया था क्योंकि न्यूजीलैंड वायरस के सामुदायिक स्तर पर संक्रमण को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहा है। न्यूजीलैंड में अबतक कोविड-19 के मात्र 1,800 मरीज सामने आए हैं जिनमें से 25 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन