{"_id":"5fe533c424edec56385f186c","slug":"new-corona-virus-strain-found-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: नाइजीरिया में मिला कोरोना का नया रूप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona Virus: नाइजीरिया में मिला कोरोना का नया रूप
Fri, 25 Dec 2020 06:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नैरोबी
एजेंसी, नैरोबी
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Dec 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा
- फोटो : iStock
ब्रिटेन मे कोरोन वायरस का नया स्ट्रेन वीयूआई-202012/01 तो अफ्रीका में 501.वी2 मिलने के बाद अब नाइजीरिया में नए स्ट्रेन पी68एच की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
अफ्रीका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रमुख डॉ. जॉन नकेनगासगोंग ने बताया कि गुरूवार को नाइजीरिया को नए रूप का पता चला जो ब्रिटेन और द. अफ्रीका में मिले रूप से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. जॉन ने बताया कि चिकित्सक और वैज्ञानिक अभी ये पता नहीं कर सके हैं नया स्ट्रेन पहले वाले की तुलना में ज्यादा संक्रामक है या नहीं। वैज्ञानिक इस बारे में अध्ययन कर रहे हैं।
नाइजीरिया में इस स्ट्रेन मिलने के बाद बुधवार को रिकॉर्ड 1133 मामले सामने आए हैं। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए स्ट्रेन से संक्रमितों और मौतों की संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है।
ब्रिटेन समेत कई देशों ने रोकीं दक्षिण अफ्रीका की उड़ानें
दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 501.वी2 की पुष्टि के बाद ब्रिटेन के दो लोगों में ये स्ट्रेन मिला है। ब्रिटेन सरकार ने आनन फानन में आने वालोंपर प्रतिबंध लगा दिया है।