{"_id":"66a5c77819a063b2ee0e296d","slug":"new-british-sikh-mp-wants-to-strengthen-labours-india-connection-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन के भारतवंशी सिख सांसद जीवन सैंधर बोले- भारत के साथ लेबर पार्टी के संबंध मजबूत करने पर देंगे जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन के भारतवंशी सिख सांसद जीवन सैंधर बोले- भारत के साथ लेबर पार्टी के संबंध मजबूत करने पर देंगे जोर
Sun, 28 Jul 2024 10:55 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:55 AM IST
सार
सांसद ने कहा कि मैं भारतीय प्रवासियों का हिस्सा हूं। मैं इसे लेबर पार्टी सरकार से एक विशेष संबंध मानता हूं। भारत और ब्रिटेन के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी है। भारत के साथ व्यापार समझौते पर भी काम चल रहा है। हम चाहते हैं कि दुनिया के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारत के साथ हमारा संबंध बेहतर हो ताकि हम दोनों देश काफी कुछ हासिल कर सकें।
विज्ञापन
ब्रिटिश सांसद जीवन सैंधर।
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में हाल ही में हुए चुनाव में लॉफबोरो सीट से सांसद बने भारतवंशी सिख जीवन सैंधर भारत और ब्रिटेन की लेबर पार्टी सरकार के बीच संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। उनका कहना है कि आम चुनाव में जीत के बाद उनका फोकस भारत और यहां के प्रवासी समुदाय के साथ लेबर पार्टी के संबंधों को बेहतर करने पर है। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी की भारत यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि नई सरकार देश में परिवर्तन लाने के काम में लगी है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि मैं भारतीय प्रवासियों का हिस्सा हूं। मैं इसे लेबर पार्टी सरकार से एक विशेष संबंध मानता हूं। भारत और ब्रिटेन के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी है। भारत के साथ व्यापार समझौते पर भी काम चल रहा है। हम चाहते हैं कि दुनिया के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारत के साथ हमारा संबंध बेहतर हो ताकि हम दोनों देश काफी कुछ हासिल कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लेबर इंडियंस ने मेरी व्यक्तिगत रूप से काफी मदद की है। पार्टी ने जो कुछ हासिल किया है, उस पर हमें बेहद गर्व है। आने वाले समय में हम काफी कुछ हासिल करना चाहते हैं। मुझे अपने भारतीय होने और ब्रिटेन में अपने योगदान और पहचान पर भी गर्व है। ब्रिटेन में भारतीय संस्कृति काफी नजर आती है।
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र लॉफबोरो के बारे में काम करने को लेकर सैंधर ने कहा कि मैं अर्थशास्त्री हूं और मेरा काम अपने क्षेत्र के लोगों की जेब में अधिक पैसा पहुंचाना है। इसके लिए स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और हरित समृद्धि को लॉफबोरो में लाने के लिए काम कर रहा हूं। इसके बाद लोगों की स्वास्थ्य सेवा मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति और युवाओं को पुलिस में शामिल करके अपराध कम करने पर फोकस किया जाएगा।
सैंधर ने कहा कि चुनाव में 14 साल बाद कंजर्वेटिवों के सत्ता से बाहर होने के बाद देश में आशावाद की लहर चल रही है। हमें बहुत कुछ करना है और बहुत कुछ ठीक भी करना है। यहां चुनौतियां अधिक हैं। 1945 के बाद देश सबसे बड़े संकट में हैं और हमें बदलाव करना है। हमारे पास बदलाव करने का मौका भी है।
पहली बार चुने गए सांसद
जीवन सैंधर पहली बार इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र की लॉफबोरो सीट से सांसद चुने गए। सैंधर का जन्म पूर्वी इंग्लैंड के ल्यूटन शहर में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाब से ब्रिटेन शिफ्ट हो गए थे। वे लगातार भारत आते-जाते हैं।