फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New advisory issued: Embassy in Ukraine told Indians wherever you are, stay safe, the situation is uncertain

नई एडवाइजरी जारी: यूक्रेन में दूतावास ने भारतीयों से कहा- जहां भी हो, सुरक्षित रहो, अभी हालात अनिश्चित

Thu, 24 Feb 2022 12:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Feb 2022 12:42 PM IST
सार

भारतीय दूतावास ने कहा है कि कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वालों सहित कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
New advisory issued: Embassy in Ukraine told Indians wherever you are, stay safe, the situation is uncertain
भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए दिल्ली में विशेष कक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से कहा गया है कि वे जहां भी हों घर में रहें, शांत व सुरक्षित रहें। मौजूदा स्थिति अत्यधिक अनिश्चित है।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने कहा है कि कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वालों सहित कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा है कि किसी भी अपडेट के लिए आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से यूक्रेन छोड़कर भारत लौटने की अपील कर रहा था। यूक्रेन के तेजी से बदलते हालात को देखते हुए दूतावास ने अब तक कई एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


 


एयर इंडिया के विशेष विमानों से कई भारतीयों को स्वदेश लाया गया है, लेकिन अब भी कई भारतीय यूक्रेन में ही हैं। बताया जाता है कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय विद्यार्थी हैं। उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ गुरुवार को सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद बमबारी शुरू हो गई है। मिसाइलों से भी हमलों की खबर है। जवाब में यूक्रेन ने भी पांच रूसी विमानों को मार गिराने का दावा किया है। इससे बड़ी जंग का खतरा बढ़ गया है। उधर, सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के हालात पर मंथन जारी है। अमेरिका ने रूस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है तो पुतिन ने भी किसी देश को दखल नहीं देने की धमकी दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed