{"_id":"642bb41f46182dbb090aec15","slug":"netherlands-train-accident-50-people-injured-after-rail-hit-construction-equipment-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Netherlands: नीदरलैंड में रेल हादसा, निर्माण उपकरण से टकराकर ट्रेन पलटी, एक की मौत, 50 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Netherlands: नीदरलैंड में रेल हादसा, निर्माण उपकरण से टकराकर ट्रेन पलटी, एक की मौत, 50 घायल
Tue, 04 Apr 2023 11:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:33 AM IST
सार
रेल के पलटने से उसके एक डिब्बे में आग भी लग गई। हालांकि समय रहते आग को काबू कर लिया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
विज्ञापन
नीदरलैंड में रेल हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नीदरलैंड में एक रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब एक ट्रेन निर्माण उपकरण से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसे में घायल कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना हेग के नजदीक स्थित वूर्सोटेन नामक इलाके की है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
खबर के अनुसार, लेडेन शहर से हेग जा रही एक रात्रि ट्रेन ट्रैक पर मौजूद निर्माण उपकरण से टकराकर पलट गई। रेल के पलटने से उसके एक डिब्बे में आग भी लग गई। हालांकि समय रहते आग को काबू कर लिया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत गंभीर है। वहीं मामूली रूप से घायल लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज कर घेर भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान की फोन निर्माता कंपनियों पर ताला, कंगाल देश में नौकरी पर ग्रहण, आखिर कब सुधरेंगे हालात?
विज्ञापन
नीदरलैंड रेलवे ने हादसे पर बयान जारी कर कहा है कि दुर्घटना के बाद लेडेन और हेग के कुछ इलाकों के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हुई है। हालांकि जांच में यह दावा गलत निकला।