फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu loves tandoori chicken, had first date with his future wife at Indian restaurant in Israel

Israel: नेतन्याहू को बेहद पसंद है 'तंदूरी तेल अवीव' का तंदूरी चिकन, यहीं अपनी भावी पत्नी से भी मिले थे

Thu, 10 Nov 2022 10:44 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Nov 2022 10:44 PM IST
सार

रेस्टोरेंट की मालिकन रीना पुष्कर्ण ने बताया कि बेंजामिन नेतन्याहू को भारतीय खाना पसंद है और हफ्ते में कम से कम दो बार ऑर्डर करते हैं। उन्हें बटर चिकन और कड़ाही चिकन बहुत पसंद है।

विज्ञापन
Netanyahu loves tandoori chicken, had first date with his future wife at Indian restaurant in Israel
Tandoor Tel Aviv - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के तेल अवीव में एक भारतीय रेस्तरां 'तंदूरी तेल अवीव' का इतिहास खास रहा है और यह वह जगह है जहां देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू अपनी भावी पत्नी सारा से पहली डेट पर मिले थे। पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू की पहली डेट यही हुई थी, टेबल नंबर 8। रेस्टोरेंट की मालकिन रीना पुष्कर्ण ने गर्व से अपने आलीशान रेस्टोरेंट में एक टेबल की ओर इशारा करते हुए पुरानी बातों को याद किया। 

विज्ञापन


पहली बार बेंजामिन और सारा की हुई थी मुलाकात 
यहां पहली बार सारा, नेतन्याहू से मिली थीं। दोनों यहां एक ग्राहक के रूप में आए थे और अब राष्ट्रीय चुनावों में बहुमत मिलने के बाद अपनी पार्टी और सहयोगियों के साथ दोबारा सत्ता में लौटने के लिए तैयार हैं।  नेतन्याहू को भारतीय खाना पसंद है और हफ्ते में कम से कम दो बार ऑर्डर करते हैं। उन्हें बटर चिकन और कड़ाही चिकन बहुत पसंद है। नेतन्याहू ने भारतीय रेस्तरां में अपनी डेट को याद किया था जब उन्होंने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी और टिप्पणी की थी कि यहां का खाना बहुत अच्छा था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे रीना पुष्कर्ण को पीएम मोदी के लिए रात का खाने तैयार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने पीएम मोदी को भी सुनाई थी कहानी 
रीना पुष्कर्ण ने यह भी याद किया कि नेतन्याहू ने अपनी इस्राइल यात्रा के दौरान पीएम मोदी को अपनी प्रेम कहानी सुनाई थी। नेतन्याहू के भारतीय भोजन के प्रति प्रेम के मद्देनजर 73 वर्षीय इस्राइली नेता को गुरुवार को रेस्तरां से भोजन परोसा गया। रीना पुष्कर्ण ने कहा, अभी-अभी पीएमओ से टेकअवे लिया है। प्रधानमंत्री आज दोपहर के भोजन में तंदूरी चिकन खा रहे हैं। उन्हें तंदूरी चिकन बहुत पसंद है, ग्रिल्ड सब कुछ पसंद है, बटर चिकन सॉस पसंद है जिसे हम कोषेर प्रतिबंधों के कारण टिक्का मसाला शैली में बनाते हैं। नेतन्याहू परिवार को हरा धनिया पसंद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच निजी दोस्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि संबंध (भारत-इजरायल) तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मैंने पीएम नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच की केमिस्ट्री देखी। यह उनके बीच एक व्यक्तिगत संबंध है। यह गहरा विश्वास है जो दोनों लोगों की बेहतरी के लिए काम करता है। हालांकि पृष्ठभूमि में बहुत सारी राजनीति की बातें होती हैं, लेकिन भोजन का अलग महत्व है। हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि यह भारतीय भोजन है, जो दोनों प्रधानमंत्रियों को पसंद है। नेतन्याहू के भारतीय भोजन के प्रति प्रेम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लिकुड पार्टी के नेताओं को बटर चिकन और ग्रिल्ड सब कुछ पसंद है।

नेतन्याहू के पूरे परिवार को हरा धनिया पसंद नहीं है
रीना ने चुटकी लेते हुए कहा, उन्हें बटर चिकन सॉस बहुत पसंद है। पूरे परिवार को हरा धनिया पसंद नहीं है और पूरे परिवार में वर्जित है। नेतन्याहू की प्रेम कहानी ही नहीं, 40 साल पुराने इस भारतीय रेस्तरां ने भी इस्राइल और फिलिस्तीनी नेतृत्व के बीच कूटनीति में भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप बाद में प्रसिद्ध ओस्लो समझौते हुए। पहली बार ओस्लो वार्ता यहां हुई, इससे बाद वे पहले यरूशलम और फिर वहां से ओस्लो गए। यहां तक कि यूरोपीय अखबारों ने यह जिक्र किया कि गर्म करी पर शांति वार्ता हुई और इसमें भारतीयों की भूमिका थी। लेकिन यह राजनीति नहीं बल्कि खाना था जिसने अहम भूमिका निभाई।  

 
वोल्कानी सेंटर में बंपर दूध उत्पादन 
तेल अवीव में सरकार द्वारा संचालित वोल्कानी सेंटर अनुसंधान संस्थान, जो डेयरी मवेशियों सहित कृषि उद्योग से संबंधित हर चीज की रिसर्च करता है,  एक मॉडल क्लोज-लूप गौशाला पारिस्थितिकी तंत्र है जिसमें लगभग 220 दूध देने वाली गायें हैं। इस्राइल में दूध का उत्पादन दुनिया में सबसे ज्यादा है। वोल्कानी सेंटर के प्रो. मोआलेम उजी कहते हैं, औसत 305 दिनों में हर गाय लगभग 11,500 लीटर दूध देती है, जिसका औसत 55 लीटर प्रतिदिन है। हमारे यहां गायें एक दिन में 70 लीटर से अधिक दूध देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed