{"_id":"6153bad78ebc3e01f86c707a","slug":"nepali-youths-demonstrated-in-kathmandu-against-china-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: चीन के अतिक्रमण से नेपाली युवकों में रोष, काठमांडू में किया प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीमा विवाद: चीन के अतिक्रमण से नेपाली युवकों में रोष, काठमांडू में किया प्रदर्शन
Wed, 29 Sep 2021 06:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:31 AM IST
सार
चीन के दूतावास की तरफ से एक वक्तव्य जारी कर कहा गया कि चीन और नेपाल के बीच कोई सीमा विवाद नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में चीन के बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नेपाल के युवाओं में रोष है। चीन के इस रवैये पर नेपाल महंथा ठाकुर के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के युवा मोर्चे के दो सौ युवाओं ने ध्वोज मान मुक्तान के नेतृत्व में मंगलवार को काठमांडू में प्रदर्शन किया। हुमला जिले में नेपाल-चीन सीमा पर चीन ने लिमी लापचा से हिल्सा तक अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने हाल ही में नेपाल की उत्तरी सीमा में चीन की तरफ से किए गए अतिक्रमण का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। प्रदर्शनकारी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि चीन बीते वर्ष हुमला में नेपाल की जमीन पर नौ इमारतें बनाई थीं। जबकि, चीन के दूतावास की तरफ से एक वक्तव्य जारी कर कहा गया कि चीन और नेपाल के बीच कोई सीमा विवाद नहीं है।
विज्ञापन