फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepalese Embassy issued advisory about being cheated in the name of jobs in Africa

Nepalese Embassy: द.अफीका में नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे नेपाली, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 07 Jan 2023 07:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 07:51 PM IST
सार

दूतावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आकर्षक नौकरियों की पेशकश के बहाने नेपाली नागरिकों को ठगा जा रहा है, उन्हें यूरोपीय और अमेरिकी देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Nepalese Embassy issued advisory about being cheated in the name of jobs in Africa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में नेपाली लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर नेपाली दूतावास ने एडवाइजरी जारी है। दूतावास ने कहा है कि अफ्रीकी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा देखा गया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन

 

दूतावास ने कहा है कि कौशल और अनुभव के आधार पर 140 क्षेत्रों के लिए अगस्त 2022 में रिक्तियों की घोषणा की गई थी और कहा गया था कि यदि उनके पास रिक्त पदों को भरने के लिए पर्याप्त मूल निवासी नहीं हैं तो दक्षिण अफ्रीका में विदेशी कर्मचारियों को भी नौकरी प्रदान की जाती है। दूतावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आकर्षक नौकरियों की पेशकश के बहाने नेपाली नागरिकों को ठगा जा रहा है, उन्हें यूरोपीय और अमेरिकी देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया जा रहा है।

विज्ञापन


एडवाइजारी में कहा गया है कि नौकरी के नाम पर लोगों को भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तंजानिया, मोजाम्बिक, केन्या, मॉरीशस और अन्य देशों से होते हुए कठिन और खतरनाक मार्गों से अफ्रीकी देश पहुंचने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में दूतावास ने दक्षिण अफ्रीका में काम करने के इच्छुक लोगों से ‘वर्क परमिट’ प्राप्त करने का अनुरोध किया है। दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि रोजगार उद्देश्यों के लिए पर्यटक वीजा का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed