{"_id":"619964720b330053ef416175","slug":"nepal-will-not-allow-third-country-passenger-to-travel-to-india-through-kurtha-jayanagar-rail-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : कुर्था-जयनगर रेलमार्ग के माध्यम से तीसरे देश के यात्री को भारत यात्रा की अनुमति नहीं देगा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : कुर्था-जयनगर रेलमार्ग के माध्यम से तीसरे देश के यात्री को भारत यात्रा की अनुमति नहीं देगा
Sun, 21 Nov 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:41 AM IST
सार
काठमांडू पोस्ट अखबार ने रेल विभाग के डायरेक्टर जनरल दीपक कुमार भट्टराई के हवाले से कहा कि सीमा पार रेलवे संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीए) को अंतिम रूप देते समय इस पर सहमति बनी थी। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सीमा पर निर्बाध सुरक्षा मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में सवार यात्रियों के बारे में भारत को सूचित करेगा।
विज्ञापन
नेपाल का झंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेपाल तीसरे देशों के यात्रियों को कुर्था-जयनगर रेलमार्ग के माध्यम से भारत की रेल यात्रा करने की अनुमति नहीं देगा। भारतीय अधिकारियों के इसे लेकर चिंता जताने के बाद यह फैसला लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
नेपाल और भारत एक ऐसी सीमा साझा करते हैं, जहां कई कमियां हैं। यहां से अपराधी व आतंकी अपनी गतिविधयों को अंजाम देते रहे हैं। भारत ने 22 अक्तूबर को बिहार के जयनगर को नेपाल के कुर्था को जोड़ने वाली 34.9 किमी लंबी सीमा पार रेल लिंक नेपाल सरकार को सौंप दी थी। काठमांडू पोस्ट अखबार ने रेल विभाग के डायरेक्टर जनरल दीपक कुमार भट्टराई के हवाले से कहा कि सीमा पार रेलवे संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीए) को अंतिम रूप देते समय इस पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
एसपीए एक दस्तावेज है जो दोनों देशों के बीच रेल सेवा के संचालन के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की रूपरेखा तैयार करता है। भट्टाराई ने कहा कि भारत की सुरक्षा चिंता एसपीए को अंतिम रूप देने में इतना समय लगने के प्रमुख कारणों में से एक थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सीमा पर निर्बाध सुरक्षा मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में सवार यात्रियों के बारे में भारत को सूचित करेगा। भट्टाराई ने कहा कि जारी किए गए टिकटों के आधार पर हमें उन यात्रियों का विवरण भेजना होगा जो भारत की यात्रा कर रहे हैं।