फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Unrest Inmates set Rajbiraj prison on fire and escape during Gen Z protests in Nepal

Nepal Unrest: नेपाल में युवाओं के विरोध प्रदर्शन का देश में गहरा असर, राजविराज जेल में आग लगाकर कई कैदी फरार

Wed, 10 Sep 2025 07:24 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 07:24 PM IST
सार

नेपाल में जारी युवाओं के उग्र विरोध प्रदर्शन का असर अब जेलों तक पहुंच गया है। सप्तरी जिले की राजविराज जेल में कैदियों ने बुधवार को हंगामा कर ब्लॉक बी में आग लगा दी, जिससे जेल में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई कैदी फरार हो गए। जेल अधीक्षक के मुताबिक आग जानबूझकर लगाई गई थी।

विज्ञापन
Nepal Unrest Inmates set Rajbiraj prison on fire and escape during Gen Z protests in Nepal
नेपाल में सड़क पर बैठे कैदी - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में चल रहे जेन जेड के हिंसक विरोध प्रदर्शन का असर अब नेपाल के जेलों पर भी देखने को मिलने लगा है। फलस्वरूप बुधवार को सप्तरी जिले की राजविराज जेल में पहले तो कैदियों ने जमकर हंगामा किया, फिर ब्लॉक बी में आग लगा दी, जिससे जेल में भारी अफरातफरी फैल गई। इसी दौरान कई कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए। मामले में जेल अधीक्षक गंगा योगी ने बताया कि आगजनी जानबूझकर की गई थी। हालात काबू में लाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

विज्ञापन


बता दें कि जब ये घटना हुई उस समय जेल में 397 कैदी बंद थे। हालांकि आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई और नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात किया गया ताकि भगोड़े कैदियों को पकड़ा जा सके और जेल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nepal Unrest: नेपाल के सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 25 की मौत, 600 से ज्यादा घायल; कई इलाकों में कर्फ्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरगंज जेल में भी बगावत, चार घायल
राजविराज जेल से पहले इसी दिन पर्सा जिले की बीरगंज जेल में भी कैदियों ने दक्षिणी दीवार तोड़कर भागने की कोशिश की। करीब एक घंटे तक चली झड़प के बाद हवाई फायरिंग और आंसू गैस से हालात काबू में लाए गए। इस दौरान चार कैदी मामूली रूप से घायल हो गए।


भारतीय सीमा पर पकड़े गए पांच कैदी
इतना ही नहीं राजविराज जेल से भागे पांच कैदी भारत में घुसने की कोशिश करते हुए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) द्वारा पकड़े गए। ये कैदी भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आईडी प्रूफ न होने पर शक हुआ और पूछताछ में पता चला कि ये नेपाल से फरार कैदी हैं।

ये भी पढ़ें:- Nepal: कौन हैं सुशीला कार्की? जो बन सकती हैं ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री

हालांकि गिरफ्तारी के बाद इन कैदियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नेपाल में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों और जन आक्रोश के कारण कई जेलों में हालात बिगड़ रहे हैं। गौरतलब है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू की डिल्लीबजार जेल से भी बड़ी संख्या में कैदी भागने की खबरें सामने आई हैं। स्थिति को देखते हुए नेपाल सेना ने राजधानी की जेलों की सुरक्षा संभाल ली है, क्योंकि पुलिस अधिकांश जगहों से हट चुकी है, सिर्फ पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed