फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: UML adamant on obstructing Parliament proceedings questions raised on parliamentary culture

नेपाल: संसद की कार्यवाही में बाधा डालने पर यूएमएल अड़ी, संसदीय संस्कृति पर उठे सवाल

Sun, 06 Mar 2022 06:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, काठमांडू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Mar 2022 06:39 PM IST
सार

विवाद की जड़ में यूएमएल का अपने 14 सांसदों को पार्टी से निकालने का फैसला है। पिछले साल अगस्त में पार्टी ने ये फैसला किया था। तब उसने मांग की थी कि स्पीकर उसके इस निर्णय का संज्ञान लें। जबकि निकाले गए सदस्यों ने अलग पार्टी बना ली।

विज्ञापन
Nepal: UML adamant on obstructing Parliament proceedings questions raised on parliamentary culture
नेपाल संसद - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल के प्रमुख विपक्षी दल ने संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की बैठकों में व्यवधान डालना जारी रखा है। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) ने आगे भी संसद ना चलने देने का एलान किया है। उसके इस राह पर चलते रविवार को छह महीने पूरे हो गए। यूएमएल को मुख्य शिकायत प्रतिनिधि सभा के स्पीकर अग्नि सपकोटा से है। उनको इस पद से हटाने की अपनी मांग पर जोर डालने के लिए ही यूएमएल इस रास्ते पर चल रही है।

विज्ञापन


विवाद की जड़ में यूएमएल का अपने 14 सांसदों को पार्टी से निकालने का फैसला है। पिछले साल अगस्त में पार्टी ने ये फैसला किया था। तब उसने मांग की थी कि स्पीकर उसके इस निर्णय का संज्ञान लें। जबकि निकाले गए सदस्यों ने अलग पार्टी बना ली। स्पीकर का कहना है कि नए दल के गठन के बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली यूएमएल से निष्कासित सदस्यों को नोटिस जारी नहीं कर सकते। इस वजह से गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों के मुताबिक, यूएमएल के इस विरोध की वजह से नेपाली संसद की कार्यवाही आम तौर पर ठप रही है। बीते छह महीनों में सिर्फ राष्ट्रीय बजट, बजट से जुड़े चार बिल, और अमेरिकी संस्था मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन की आर्थिक मदद स्वीकार करने से संबंधित प्रस्ताव ही पारित हो पाए हैं। यूएमएल ने शनिवार को एलान किया कि वह संसद की कार्यवाही में रुकावट डालना जारी रखेगी। इससे आगे भी संसद के चल पाने की संभावना काफी घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों ने संसद की कार्यवाही में ऐसी रुकावट को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया है। उन्होंने ध्यान दिलाया है कि मौजूदा प्रतिनिधि सभा अपने पांच साल के कार्यकाल में छह महीनों तक लगभग कोई सामान्य काम नहीं कर पाई है। इस वजह से अब नेपाल की संसदीय संस्कृति पर सवाल उठने लगे हैं। प्रतिनिधि सभा के पूर्व स्पीकर दमन नाथ धुनंगना ने अखबार काठमांडू पोस्ट से कहा, ‘यह यूएमएल की अराजकता है। इससे न सिर्फ जन प्रतिनिधित्व की सर्वोच्च संस्था पर आंच आई है, बल्कि उससे जनादेश का भी मखौल उड़ा है।’ धुनंगना ने सुझाव दिया है कि ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए अब एक स्वतंत्र निर्णायक (ओम्बुड्समैन) की नियुक्ति की जानी चाहिए।

कुछ अन्य विशेषज्ञों ने भी कहा है कि संसद की कार्यवाही में ऐसी रुकावटों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन यूएमएल के नेताओं का कहना है कि संसद में अपना असंतोष जताना उनका अधिकार है। यह अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के तहत आता है। पार्टी के चीफ ह्विप विशाल भट्टराई ने कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ है। ना तो संसद और ना ही सुप्रीम कोर्ट ने हमारी चिंताओं का हल निकाला है। ऐसे में दबाव बनाने के लिए संसदीय कार्यवाही में रुकावट डालना हमारी मजबूरी है।


यूएमएल ने जिन 14 सांसदों को पार्टी से निकाला था, उनमें माधव कुमार नेपाल भी थे। बाद में नेपाल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) नाम से अलग पार्टी बना ली, जो अब नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed