{"_id":"5cda1b80bdec22076759eb2e","slug":"nepal-the-number-of-mountaineers-to-the-everest-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : एवरेस्ट जाने वाले पर्वतारोहियों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : एवरेस्ट जाने वाले पर्वतारोहियों की संख्या बढ़ी
Tue, 14 May 2019 07:06 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 14 May 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी पर पर्वतारोहियों की संख्या इस साल और अधिक हो सकती है। नेपाल पर्यटन विभाग के मुताबिक इस साल 378 पर्वतारोहियों को मंजूरी दी गई है जो अब तक का सबसे ज्यादा बड़ा आंकड़ा है। इनमें से अधिकांश पर्वतारोही अपने साथ स्थानीय नेपाली गाइड को लेकर चढ़ाई करते हैं। इस हिसाब से एवरेस्ट तक इस साल करीब साढ़े सात सौ लोग इस सप्ताह चढ़ाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वालों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा होगी। इस बार माना जा रहा था कि नेपाल सरकार पर्वतारोहियों की संख्या सीमित करने का फैसला ले सकती है लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं किया गया है। बल्कि सरकार ने एवरेस्ट के लिए परमिट देने के एवज में चालीस लाख डॉलर की कमाई की है।
विज्ञापन