फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal says Bears are footprints not Yati

येती नहीं, भालू के हैं पैरों के निशान, इस तरह के निशान कई बार देखे : नेपाल

Fri, 03 May 2019 06:21 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, काठमांडू
एजेंसी, काठमांडू Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 03 May 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Nepal says Bears are footprints not Yati
हिममानव येती - फोटो : social media
नेपाल ने कहा है कि हिमालयन रेंज में स्थित मकालू बेस कैंप पर जो विशाल पैरों के निशान दिखाई दिए हैं, वह किसी येती के नहीं बल्कि जंगली भालू के हैं। नेपाल की सेना के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के पैरों के निशान इस इलाके में अक्सर नजर आते हैं। यह निशान जंगली भालू के पैरों के हैं न कि किसी येती के।
विज्ञापन


नेपाल की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल बिग्यान देव पांडेय ने कहा, जब भारतीय सेना के जवानों ने पैरों के निशान देखे तब हमारी लाइजेन टीम उनके साथ थी। हमने सच का पता लगाने की कोशिश कि लेकिन स्थानीय लोगों और पोर्टर्स ने बताया कि यह जंगली भालू के पैरों के निशान हैं, जो अक्सर इस इलाके में नजर आते रहते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय सेना की ओर से सोमवार को कुछ तस्वीरें ट्वीट की गई थीं। जिसके बारे में कहा गया था कि यह रहस्यमय प्राणी के पैरों के निशान हो सकते हैं, जिसे येती यानी हिममानव कहा जाता है। सेना ने नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के करीब मकालू-बारून संरक्षित क्षेत्र में इन निशानों को देखे जाने की बात कही थी। यह घटना नौ अप्रैल की बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed