{"_id":"64224fd7eca6a7177101a7b5","slug":"nepal-puts-punjab-redical-preacher-amritpal-singh-on-survillance-list-high-alert-issue-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: भारत के अलर्ट के बाद नेपाल में भी अमृतपाल सर्विलांस लिस्ट में शामिल, खुफिया तंत्र सक्रिय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Amritpal Singh: भारत के अलर्ट के बाद नेपाल में भी अमृतपाल सर्विलांस लिस्ट में शामिल, खुफिया तंत्र सक्रिय
Tue, 28 Mar 2023 08:15 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 28 Mar 2023 08:15 AM IST
सार
विभाग ने बताया कि हमें भारतीय दूतावास से एक लिखित नोट और अमृतपाल सिंह के पासपोर्ट की एक कॉपी मिली थी। दूतावास को शक है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में दाखिल हो सकता है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की सरकार ने भी भगोड़े अमृतपाल सिंह को अपनी सर्विलांस लिस्ट में डाल दिया है। जिसके बाद अमृतपाल सिंह को लेकर नेपाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि भारत सरकार की अपील पर नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हो सकता है और हो सकता है। जांच एजेंसियों को शक है कि वह नेपाल से किसी अन्य देश भागने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने नेपाल के इमीग्रेशन विभाग को भेजा पत्र
नेपाल के इमीग्रेशन विभाग ने अमृतपाल सिंह को सर्विलांस लिस्ट में डाला है। विभाग ने बताया कि हमें भारतीय दूतावास से एक लिखित नोट और अमृतपाल सिंह के पासपोर्ट की एक कॉपी मिली थी। दूतावास को शक है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में दाखिल हो सकता है। भारतीय दूतावास ने अमृतपाल सिंह को सर्विलांस लिस्ट में डालने की अपील की। दूतावास ने अपील की है कि अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश भागने की अनुमति ना दी जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह का नया लुक: पगड़ी, चश्मा, हाथ में कैन... गले में मास्क, वायरल हो रही पपलप्रीत संग ली गई सेल्फी
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने नेपाल की सरकारी एजेंसियों से भी अपील की है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। नेपाली मीडिया के अनुसार, अमृतपाल सिंह के निजी विवरण और तस्वीरें होटलों से लेकर एयरलाइन और सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दिए गए हैं। साथ ही सादे कपड़ों में पुलिस के जवानों को सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह पश्चिमी नेपाल की सीमा से नेपाल में दाखिल हो सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
पंजाब का कट्टरपंथी नेता और वारिस पंजाब दे संगठन का नेता अमृतपाल सिंह बीते कई दिनों से फरार चल रहा है। काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस अभी तक अमृतपाल सिंह को पकड़ नहीं पाई है। अब सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें अमृतपाल सिंह बदले लुक के साथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में अमृतपाल का सहयोगी पपलप्रीत भी नजर आ रहा है।