फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Prime Minister KP Sharma Oli taken to hospital in Kathmandu after he complained of chest pain

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत

Wed, 01 Jul 2020 06:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Nepal Prime Minister KP Sharma Oli taken to hospital in Kathmandu after he complained of chest pain
केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सीने में दर्द की समस्या होने पर काठमांडू के शहीद गंगालाल नेशनल हार्ट सेंटर ले जाया गया। प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्या थापा ने बताया कि उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वह जांच करवाकर वापस आ गए हैं। 

विज्ञापन

 

नेपाल में चल रही है राजनीतिक जंग

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और अन्य नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर विफलता के आरोप में वर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की थी। मंगलवार को पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में दहल के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं माधव नेपाल, झाला नाथ खनाल और बामदेव गौतम आदि ने भी ओली से इस्तीफा मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओली भारत पर लगा चुके हैं आरोप

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एक तरफ जहां उन्हें पद से हटाने के लिए अपनी ही पार्टी के भीतर घमासान मचा है तो दूसरी ओर देश की जनता भी सरकार के खिलाफ गुस्से में हैं। अपनी पार्टी में मचे घमासान को लेकर ओली ने भारत पर भी आरोप लगाया था। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि एक दूतावास उनकी सरकार के खिलाफ होटल में साजिश रच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed