फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal President Ram Chandra Paudel admitted to hospital second time in a week after chest pain news and update

Nepal: नेपाल के राष्ट्रपति एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

Sat, 17 Jun 2023 10:14 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 17 Jun 2023 10:14 AM IST
सार

राष्ट्रपति के निजी सचिव ने बताया कि पौडेल को अस्पताल के हृदय रोग विभाग में रखा गया है। उनकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
Nepal President Ram Chandra Paudel admitted to hospital second time in a week after chest pain news and update
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हाल ही में भारत से इलाज कराकर नेपाल लौटे पौडेल को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के निजी सचिव ने बताया कि पौडेल को अस्पताल के हृदय रोग विभाग में रखा गया है। उनकी हालत सामान्य है। सूत्रों के मुताबिक पौडेल की तबीत रात 2 बजे बिगड़ना शुरू हुई। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास शीतल निवास से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें फिलहाल सीसीयू केबिन में रखा गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पौडेल को इसी हफ्ते शहीद गंगालाल राष्ट्रीय हृदय केंद्र में भर्ती कराया गया था। 78 वर्षीय पौडेल को 'दिल का दौरा' पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। राष्ट्रपति पौडेल को 'मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन' (Myocardial Infarction) हो रहा है, जिसे बोलचाल की भाषा में 'हार्ट अटैक' कहा जाता है। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी स्थिति मायोकार्डियम के एक हिस्से में रक्त के प्रवाह में कमी या रक्त खत्म होने के कारण पैदा होती है। राष्ट्रपति पौडेल के हृदय के दाहिने कक्ष की एक धमनी में 70 प्रतिशत अवरोध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इसी साल अप्रैल में पौडेल को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के बाद उन्हें नेपाल से दिल्ली लाया गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया गया, जहां उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed