फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Politics: command of government will remain in the hands of former PM KP Sharma Oli

Nepal Politics: नेपाल में सत्ता का रिमोट कंट्रोल रहेगा केपी शर्मा ओली के हाथ में!

Fri, 30 Dec 2022 04:27 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 30 Dec 2022 04:27 PM IST
सार

Nepal Politics: सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं की गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें ओली को समिति का अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ। समिति का पहला काम नई सरकार के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करना होगा...

विज्ञापन
Nepal Politics: command of government will remain in the hands of former PM KP Sharma Oli
Nepal Politics: Pushp Kamal Dahal and KP Sharma Oli - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल में प्रधानमंत्री भले पुष्प कमल दहल बने हों, लेकिन सत्ता संचालन की कमान पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के हाथ रहेगी। सरकार चलाने में प्रधानमंत्री और सरकार की मदद के लिए एक खास समिति के गठन के बाद ऐसी अटकलों को बल मिला है। इस समिति के अध्यक्ष ओली बनाए गए हैं। संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) नए बने सत्ताधारी गठबंधन के भीतर सबसे बड़ी पार्टी है। सदन में उसके 78 सदस्य हैं, जबकि दहल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के सिर्फ 32 सांसद ही हैं।

विज्ञापन

सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं की गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस में ओली को समिति का अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ। समिति का पहला काम नई सरकार के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करना होगा। समिति ने पांच दिन के अंदर यह कर लेने का संकल्प जताया है। समिति में ओली के अलावा राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के धवल शमशेर राना, माओइस्ट सेंटर के बरशामन पुन, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के मुकुल धकाल को भी शामिल किया गया है। उनके अलावा यूएमएल के एक अन्य नेता और गठबंधन में शामिल बाकी दलों के एक-एक प्रतिनिधि को इसमें रखा जाएगा।

विज्ञापन

यूएमएल के नेताओं ने बताया है कि यह समिति शासन संचालन में दहल सरकार की मदद करेगी। यूएमएल के उप महासचिव पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा- ‘ओली के नेतृत्व वाली समिति वर्तमान सरकार के पूरे कार्यकाल तक अस्तित्व में रहेगी। इसका पहला काम साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करना और उस पर अमल को सुनिश्चित करवाना है।’ गुरुंग ने बताया कि समिति नई नीतियां और कार्यक्रम तैयार करने में अपनी भूमिका निभाएगी। चर्चा है कि गुरुंग को प्रतिनिधि सभा का स्पीकर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझा जाता है कि दहल और ओली के बीच मौजूदा संसद के पांच साल के कार्यकाल में आधे-आधे समय तक सरकार का नेतृत्व करने पर सहमति बनी है। इस बीच राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी सरकार में शामिल ना होने के अपने रुख पर कायम है। उसने दहल सरकार को बाहर से समर्थन देने का अपना वादा दोहराया है। 

राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के निर्देश के मुताबिक नव निर्वाचित प्रतिनिधि सभा का पहला सत्र अगले नौ जनवरी से होगा। उसके दो या तीन दिन बाद प्रधानमंत्री दहल सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे। नेपाल के संविधान के मुताबिक किसी प्रधानमंत्री के लिए अपनी नियुक्ति के 30 दिन के अंदर प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत साबित करना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed