फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal police arrest 10 Indians for illegally acquiring citizenship cards Latest News Update

Nepal: नेपाल पुलिस ने 10 भारतीयों को पकड़ा, गैरकानूनी तरीके से नागरिकता हासिल करने का आरोप

Mon, 08 May 2023 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 May 2023 10:15 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोग लंबे समय से नेपाल में रह रहे थे और उनमें से कुछ तो 2006 से देश में रह रहे थे। तीन महीने की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं और गिरफ्तार लोग मिठाइयां बनाने का कारोबार कर रहे थे और नेपाल में मिठाई की दुकान चला रहे थे।

विज्ञापन
Nepal police arrest 10 Indians for illegally acquiring citizenship cards Latest News Update
demo pic

विस्तार

काठमांडू में फर्जी दस्तावेज दिखाकर गैरकानूनी तरीके से नेपाल की नागरिकता हासिल करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत 10 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र रेगमी ने बताया कि काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय के दल ने शनिवार को काठमांडू के विभिन्न हिस्सों से भारतीय नागरिकों को पकड़ा। सभी बिहार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से सात पुरुष और तीन महिलाएं हैं। काठमांडू घाटी पुलिस कार्यालय ने रविवार को उनकी पहचान उजागर की। रेगमी ने बताया कि भारतीय नागरिकों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर रुपन्देही, बारा और परसा जिलों के जिला प्रशासन कार्यालयों से नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल किए।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोग लंबे समय से नेपाल में रह रहे थे और उनमें से कुछ तो 2006 से देश में रह रहे थे। तीन महीने की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं और गिरफ्तार लोग मिठाइयां बनाने का कारोबार कर रहे थे और नेपाल में मिठाई की दुकान चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed