फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal pm K P Sharma Oli meets indian raw chief Samanta Kumar Goyal

रॉ चीफ सामंत कुमार गोयल से मुलाकात पर अपनी ही पार्टी में घिरे नेपाली पीएम ओली

Sat, 24 Oct 2020 12:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
nepal pm K P Sharma Oli meets indian raw chief Samanta Kumar Goyal
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल से मिलकर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेताओं ने ओली पर कूटनीतिक नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात को ओली ने अपने आधिकारिक निवास में रॉ चीफ गोयल से अकेले में मुलाकात की थी।


नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भीम रावल ने कहा, गोयल और ओली के बीच जो बैठक हुई, वह कूटनीतिक नियमों के खिलाफ है और इससे राष्ट्रहितों की पूर्ति नहीं हुई। बैठक विदेश मंत्रालय के संबंधित संभाग के साथ बिना परामर्श के गैर पारदर्शी तरीके से हुई, ऐसे में इससे राजकीय प्रणाली कमजोर होगी।
विज्ञापन


वहीं, पार्टी के विदेश मामलों के प्रकोष्ठ के उपप्रमुख विष्णु रिजाल ने कहा, कूटनीति नेताओं के द्वारा नहीं बल्कि राजनयिकों द्वारा संभाली जानी चाहिए। रॉ प्रमुख की यात्रा पर वर्तमान संशय कूटनीति राजनेताओं द्वारा संभाले जाने का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्रमुख विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय नेता गगन थापा ने ट्वीट किया कि यह बैठक न केवल कूटनीतिक नियमों का उल्लंघन है बल्कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा भी पैदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed