{"_id":"6ad8864a35c051748a0f5081","slug":"nepal-pm-balen-shah-greetings-on-vijayadashami-urges-unity-against-corruption-dashain-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: विजयादशमी पर पीएम बालेन ने दी शुभकामनाएं, लोगों से की भ्रष्टाचार-खराब शासन के खिलाफ एकजुट होने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: विजयादशमी पर पीएम बालेन ने दी शुभकामनाएं, लोगों से की भ्रष्टाचार-खराब शासन के खिलाफ एकजुट होने की अपील
Wed, 21 Oct 2026 03:21 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, काठमांडू, नेपाल
पीटीआई, काठमांडू, नेपाल
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:21 PM IST
सार
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने विजया दशमी के अवसर पर देशवासियों से भ्रष्टाचार, खराब शासन और असमानता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और अपनी सोच व व्यवहार में बदलाव लाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बालेन शाह, पीएम, नेपाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/X
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बुधवार को लोगों से भ्रष्टाचार, खराब शासन, प्रशासनिक देरी, असमानता और राजनीतिक अव्यवस्था के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक सार्थक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ सोच और व्यवहार में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। नेपाल के सबसे बड़े त्योहार 'बड़ा दशईं' या 'विजया दशमी' के अवसर पर बधाई देते हुए, शाह ने एक ऐसा माहौल बनाने का आग्रह किया, जिसमें हर नागरिक को यह महसूस हो कि सरकार उनकी सेवा के लिए है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया जंग का असर: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा, पीएम सनाए तकाइची ने क्या की तैयारी?
प्रधानमंत्री ने नेपाल के नागरिकों से विजया दशमी (जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है) से प्रेरणा लेकर भ्रष्टाचार, खराब शासन, प्रशासनिक देरी, असमानता और राजनीतिक विकृतियों के खिलाफ लड़ने की अपील की। शाह ने कहा, 'हमें इन बुराइयों को खत्म करने के लिए एकजुट होना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हर नागरिक को लगे कि सरकार उनके लिए है। ईमानदार प्रयास, दृढ़ संकल्प और सामूहिक कड़ी मेहनत से हम इन समस्याओं से पार पा सकते हैं। बदलाव लाने के लिए, हमें न केवल अपनी सोच, बल्कि अपने व्यवहार को भी बदलना होगा।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका: धोखाधड़ी की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम, ट्रंप का बड़ा एलान; क्या है योजना और कितनी मिलेगी धनराशि?
उन्होंने लोगों से हिंसा और भेदभाव को त्यागने का भी आग्रह किया। उन्होंने देश की चुनौतियों से निपटने के लिए सद्भावना, आपसी सम्मान और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। शाह ने कहा कि दशईं त्योहार अलग-अलग क्षेत्रों, समुदायों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक साथ लाता है। यह नेपाल के भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई रूप से विविध समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। यह त्योहार वर्षों से बिछड़े दोस्तों और रिश्तेदारों से फिर से जुड़ने और स्नेह के अनमोल बंधनों को नया करने का अवसर देता है। उन्होंने देश-विदेश में रह रहे सभी नेपालियों को खुशी, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।