फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal plane crash, relatives of Indians yet to receive dead bodies

Nepal Plane Crash: चार भारतीयों के परिजनों को अभी तक नहीं मिले शव, कई दिनों से कर रहे इंतजार

Sun, 22 Jan 2023 12:40 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडु
पीटीआई, काठमांडु Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 12:40 AM IST
सार

चार अन्य भारतीय नागरिकों के परिजन अपने परिजनों के शव लेने के लिए तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं। सोनू जायसवाल के पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल शव लेने के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nepal plane crash, relatives of Indians yet to receive dead bodies
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले परिजन तीन दिनों से अस्पताल में डेरा जमाए हुए हैं, शनिवार को भी चार मृतकों के परिवार के सदस्य शव लेने का इंतजार कर रहे हैं। नेपाली अधिकारियों ने मंगलवार को पोखरा शहर में यति एयरलाइंस के विमान के 72 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मारे गए लोगों के शवों को परिवार के सदस्यों को सौंपना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त विमान में 53 नेपाली यात्री और पांच भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के सभी पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, 25, विशाल शर्मा, 22, अनिल कुमार राजभर, 27, सोनू जायसवाल, 35 और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। संजय जायसवाल का शव शुक्रवार को उनके परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, चार अन्य भारतीय नागरिकों के परिजन अपने परिजनों के शव लेने के लिए तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं। सोनू जायसवाल के पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल शव लेने के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में इंतजार कर रहे रिश्तेदारों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिश्तेदार ने कहा कि वे भारतीयों के चारों शवों को एक ही खेप में वापस लेना चाहते हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विशाल शर्मा के शव की शिनाख्त हुई। अस्पताल ने शुक्रवार को 49 शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पोखरा में 22 नेपाली नागरिकों के शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।


वहीं एक भारतीय नागरिक सहित कुल 12 शवों को शुक्रवार को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था, वहीं शनिवार को अस्पताल के अधिकारियों ने 15 और शवों को परिजनों को सौंप दिया। शवों की शिनाख्त में जुटे एक डॉक्टर के मुताबिक, परिजनों ने जो संकेत दिए थे, वे शवों की शिनाख्त के लिए पर्याप्त नहीं थे। डॉक्टर ने कहा, "हम रविवार को शवों के उंगलियों के निशान को सत्यापित करने की कोशिश करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed