Nepal Plane Crash: विमान हादसे से पहले एयर होस्टेस का टिकटॉक वायरल, यूजर्स बोले- जहां भी रहो, ऐसे ही रहो
Nepal Plane Crash: येति एयरलाइंस की इस फ्लाइट में केबिन क्रू के सदस्यों समेत कुल 72 यात्री सवार थे। इनमें से 15 विदेशी नागरिक थे, जिनमें पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई और एक-एक ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, आयरलैंड और फ्रांस के नागरिक भी सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में 68 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में इस विमान हादसे की चर्चा है। अब काठमांडु से पोखरा जा रहे इस विमान की एयर होस्टेस ओसिन आले का एक टिकटॉक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ओसिन आले ने उड़ान से पहले विमान के अंदर बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह वीडियो ओसिन आले की जिंदगी का आखिरी वीडियो साबित हुआ। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि एयर होस्टेस ओसिन आले पहला नशा, पहला खुमार गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में ओसिन हंसते हुए नजर आ रही हैं। ओसिन का यह वीडियो कुछ यूजर्स को उदास कर रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'जहां भी रहो, ऐसे ही रहो'! उल्लेखनीय है कि येति एयरलाइंस की इस फ्लाइट में केबिन क्रू के सदस्यों समेत कुल 72 यात्री सवार थे। इनमें से 15 विदेशी नागरिक थे, जिनमें पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई और एक-एक ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, आयरलैंड और फ्रांस के नागरिक भी सवार थे।
The Air hostess in #YetiAirlinesCrash
विज्ञापन विज्ञापन
Live life to the fullest as long as you are alive because death is unexpected!
Just sharing TikTok video of Air Hostess Oshin Magar who lost her life in #NepalPlaneCrash today
जहां भी रहो ऐसे ही रहो!
Rest in Peace !!💐#Nepal #planecrash pic.twitter.com/Bh6DBDnhnt— Deep Ahlawat 🇮🇳🎭 (@DeepAhlawt) January 15, 2023
विमान में सवार पांचों भारतीय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी थे और नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए हुए थे। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद पांचों भारतीय पैराग्लाइडिंग के लिए पोखरा आ रहे थे। इसी दौरान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ ही देर पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय यात्री भी विमान के अंदर से फेसबुक लाइव कर रहे थे और इसी फेसबुक लाइव के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक भी यात्री जीवित नहीं बचा है। 68 लोगों के शव मिल चुके हैं। 4 शवों की अभी भी तलाश की जा रही है।