फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: Nomination begins for the election of the Vice President of Nepal, poll to be held on March 17

Nepal: नेपाल में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चार उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, वोटिंग इस दिन

Sat, 11 Mar 2023 02:32 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 11 Mar 2023 02:32 PM IST
सार

राष्ट्रपति की तरह, उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें संघीय संसद (प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली) और प्रांतीय विधानसभा के सदस्य शामिल होते हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 882 है। 

विज्ञापन
Nepal: Nomination begins for the election of the Vice President of Nepal, poll to be held on March 17
नेपाली संघीय संसद - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

नेपाल में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। यहां तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के चार उम्मीदवार शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें, यह चुनाव 17 मार्च को होगा। 
विज्ञापन


सहायक चुनाव अधिकारी अमृता कुमारी शर्मा के मुताबिक, काठमांडू के न्यू बनेश्वर स्थित संसद भवन में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्वाचक मंडल करता है उपराष्ट्रपति का चुनाव 
राष्ट्रपति की तरह, उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें संघीय संसद (प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली) और प्रांतीय विधानसभा के सदस्य शामिल होते हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें संसद के 332 संघीय सदस्य और 550 प्रांतीय विधानसभा सदस्य शामिल हैं। संसद के संघीय सदस्य का वोट भार 79 है जबकि प्रांतीय विधानसभा सदस्य का 48 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे उम्मीदवार 
संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को लैंगिक या जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। सीपीएन-यूएमएल ने उपाध्यक्ष पद के लिए अष्ट लक्ष्मी शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, जनमत पार्टी ने ममता झा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। जनता समाजवादी पार्टी ने प्रमिला यादव और राम सहया यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में मधेसी समुदाय ज्यादातर भारतीय मूल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed