{"_id":"5f00ed089965162e233a3389","slug":"nepal-news-nepal-pm-kp-sharma-oli-meets-president-bidhya-devi-bhandari-and-says-about-nepal-political-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल राजनीतिक संकट: ओली मिले राष्ट्रपति से, कहा-मुझे और आपको हटाने की हो रही साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल राजनीतिक संकट: ओली मिले राष्ट्रपति से, कहा-मुझे और आपको हटाने की हो रही साजिश
Sun, 05 Jul 2020 02:26 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:26 AM IST
सार
- इस्तीफा न देने पर अड़े ओली, सरकार बचाने लायक संख्याबल होने का किया दावा
- प्रचंड के साथ बातचीत बेनतीजा, शाम को बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
विज्ञापन
Nepal pm kp sharma oli
विस्तार
नेपाल में सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। अपने ‘प्रचंड’ विरोधी पुष्प कमल दहल के साथ तीन घंटे की बेनतीजा बातचीत के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार शाम राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मिले। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओली ने राष्ट्रपति से बताया कि मुझे औऱ आपको हटाने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन
ओली ने राष्ट्रपति के सामने अपने पास संख्याबल होने का दावा करते हुए शक्ति परीक्षण के लिए तैयार होने की बात कही। माना जा रहा है कि ओली रविवार को अलग पार्टी बना सकते हैं। शाम को उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने निवास बालूवाटार बुलाया और बैठक की। वहीं, प्रचंड जहां ओली के पार्टी अध्यक्ष और पीएम पद से इस्तीफे पर अड़े हैं, वहीं ओली किसी भी कीमत पर कुर्सी बचाने की जोड़तोड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों ने प्रचंड से ओली के साथ चली लंबी बैठक का ब्यौरा पूछा तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया। वहीं, ओली ने इशारा किया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, भले पार्टी टूट जाए। इससे पहले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की शनिवार को प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी गई। ज्यादातर सदस्य ओली के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। अब यह बैठक सोमवार को होनी है।
विज्ञापन