फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: Nepali mountaineer climbed Everest for the 29th time; Broke his own record, the only person to do so

Nepal: नेपाली पर्वतारोही ने 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की; अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले एकमात्र शख्स

Sun, 12 May 2024 09:55 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 12 May 2024 09:55 AM IST
सार

नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एवरेस्ट पर चढ़ने का अपना 28 बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर 29 बार चढ़ने वाले विश्व के एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं। 

विज्ञापन
Nepal: Nepali mountaineer climbed Everest for the 29th time; Broke his own record, the only person to do so
पर्वतारोही कामी रीता शेरपा - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एवरेस्ट पर चढ़ने का अपना 28 बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर 29 बार चढ़ने वाले विश्व के एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं। 
विज्ञापन


54 वर्षीय कामी रीता शेरपा का 28 बार 8848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट का रिकॉर्ड बना हुआ था। लेकिन इस बार उन्होंने वापस से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एवरेस्ट मैन के नाम से पहचाने जाने वाले शेरपा ने 29 वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


शेरपा एक सप्ताह पहले स्प्रिंग सीजन एवरेस्ट अभियान के तहत काठमांडू से निकले थे। वे 28 पर्वतारोहियों वाले एक दल के साथ निकले थे। जो कि एक सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड संचालित करता है। ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि कामी रीता उनकी कंपनी के साथ सागरमाथा पर 29 वीं चढ़ाई के लिए एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कामी रीता सागरमाथा पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। कामी रीता ने कहा कि मैं सागरमाथा पर चढ़ने जा रहा हूं। पर्वतारोहण का पेशा जारी रखना चाहता हूं। विश्व रिकॉर्ड बनाना मेरा उद्देश्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed