{"_id":"68e1b563b49cb2caf100ea63","slug":"nepal-heavy-rains-domestic-flights-cancelled-govt-declares-2-day-public-holiday-till-oct-6-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल में भारी बारिश, घरेलू उड़ानें रद्द, दो दिन का सार्वजनिक अवकाश; छह अक्तूबर तक मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल में भारी बारिश, घरेलू उड़ानें रद्द, दो दिन का सार्वजनिक अवकाश; छह अक्तूबर तक मौसम विभाग का अलर्ट
Sun, 05 Oct 2025 05:31 AM IST
शिवम गर्ग
अतुल मिश्र
अतुल मिश्र
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 05 Oct 2025 05:31 AM IST
सार
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात गंभीर होने पर नेपाल सरकार ने रविवार और सोमवार को पूरे देश में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
नेपाल में भारी बारिश
- फोटो : ANI
विस्तार
नेपाल के बागमती व मधेश प्रदेश के 10 स्थानों में वर्षा का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वर्षा रौतहट जिले में दर्ज की गई। 24 घंटे में यहां 270 मिमी तथा गौर में 243.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सेना की तैनाती कर लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
पर्सा जिले में भी काफी वर्षा हुई। पर्सा के मुडली में 231.8 मिमी और बीरगंज में 221.6 मिमी वर्षा मापी गई। बारा जिले के कलैया में 210.6 मिमी, निजगढ में 157.8 मिमी और रौतहट के गरुडा में 191.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिगड़ते हालात में सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर रविवार-सोमवार को सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है। छह अक्तूबर तक उच्च सतर्कता की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Weather Report:आज से मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; वैष्णो देवी और मचैल यात्रा स्थगित
विज्ञापन
दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी
गृह मंत्रालय ने लगातार भारी बारिश को देखते हुए रविवार और सोमवार को पूरे देश में दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। गृह सचिव रमेश्वर डांगल ने बताया कि यह अवकाश आपदा प्रबंधन कार्यालयों और आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट भी बंद कर दिया है।
टिकट वापसी का प्रस्ताव
मौसम में सुधार न होने से शनिवार को सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। शनिवार सुबह से लगातार वर्षा होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाया। हवाई यात्रियों से कहा गया कि वे अगली उड़ान या टिकट वापसी के लिए संपर्क करें।