{"_id":"65a18377fb4482c3640833a6","slug":"nepal-fm-saud-says-efforts-being-made-to-resolve-border-issue-with-india-through-dialogue-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal : विदेश मंत्री सउद ने छेड़ा सीमा विवाद का मामला; कहा- भारत के साथ मुद्दे को हल करने की कोशिशें जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal : विदेश मंत्री सउद ने छेड़ा सीमा विवाद का मामला; कहा- भारत के साथ मुद्दे को हल करने की कोशिशें जारी
Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
सार
नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सउद ने कहा है कि एक संयुक्त सीमा समूह इस मामले पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सउद ने भारत के साथ सीमा विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ सीमा मुद्दे को बातचीत और राजनयिक पहल के माध्यम से हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक संयुक्त सीमा समूह इस मामले पर काम कर रहा है। पश्चिमी नेपाल के दधेलधुरार जिले में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री सउद ने कहा कि कालापानी, लिंपियाधुरा, लिपुलेख और सुस्ता को छोड़कर सीमा पर भारत के साथ कई समझौते हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार अपनी सीमा और उसके स्वामित्व वाली भूमि के बारे में पूरी तरह से अवगत है। बातचीत और राजनयिक पहल के माध्यम से सीमा मुद्दे को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की हालिया यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की हालिया नेपाल यात्रा 'सार्थक, महत्वपूर्ण और फलदायी थी। हालांकि, इस संबंध में भारत का रुख साफ है कि नेपाल के साथ भारत का कोई सीमा विवाद नहीं है। बल्कि, नेपाल की तरफ से मनमाने ढंग से यह विवाद ईजाद किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नेपाल पांच भारतीय राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक लंबी सीमा साझा करता है।