{"_id":"616f86f427832644fc7d6c78","slug":"nepal-flood-2021-heavy-rainfall-and-landslide-in-nepal-21-death-24-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी देश में बाढ़: नेपाल में जानलेवा बारिश से हाहाकार, अब तक 48 लोगों की मौत, 31 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पड़ोसी देश में बाढ़: नेपाल में जानलेवा बारिश से हाहाकार, अब तक 48 लोगों की मौत, 31 लापता
Wed, 20 Oct 2021 08:33 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:33 AM IST
सार
Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से अबतक 48 लोगों की मौत हो गई है एवं 31 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में पिछले दो दिनों (48 घंटे) से भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते अब तक कुल 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 अन्य लापता हैं। बुधवार को पुलिस प्रवक्ता बसंत कुंवर ने बताया कि इस घटनाक्रम में देश भर के दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और ज्यादातर का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
लगातार भारी बारिश पश्चिमी नेपाल के गांवों तक बचाव दल को पहुंचने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। यह क्षेत्र राजधानी काठमांडो से करीब 350 किलोमीटर दूर है। यहां स्थित सेटी गांव में दो दिनों के भीतर 60 लोग बाढ़ में डूबे हैं।
विज्ञापन
नेपाल के टीवी चैनलों में धान की फसल के जलमग्न होने या बह जाने तथा पुलों, सड़कों और घरों को बहते हुए दिखाया जा रहा है। अधिकारियों ने अगले कुछ और दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है। काठमांडो पोस्ट के मुताबिक, इस बेमौसम बारिश के कारण आई आपदा से सुदूर पश्चिम प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
ये इलाके अत्यधिक प्रभावित
नेपाल के कंचनपुर, डोटी, कैलाली, डडेलधुरा, बैतडी, और बझांग जिले बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा महाकाली, करनाली और सेती नदियों में दशक का सबसे अधिक जल स्तर दर्ज किया गया है, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। डोटी के जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम नौ लोग मारे गए और एक लापता है।