फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal elections parliamentary polls delhi Kathmandu relations South Asia diplomatic support Indian Embassy

India-Nepal Relations: चुनाव तैयारियों के बीच भारत की नेपाल को मदद, 60 गाड़ियों की पहली खेप तोहफे में दी

Tue, 20 Jan 2026 08:23 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 20 Jan 2026 08:23 PM IST
सार

भारत ने नेपाल में होने वाले चुनाव के लिए गाड़ियां तोफे में दी हैं। यह कुल 650 गाड़ियों की मदद की पहली खेप है। काठमांडू में भारतीय अधिकारी ने नेपाल के गृह मंत्री को चाबियां सौंपीं। नेपाल ने इस मदद के लिए भारत का आभार जताया है।

विज्ञापन
Nepal elections parliamentary polls delhi Kathmandu relations South Asia diplomatic support Indian Embassy
भारत और नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini

विस्तार

भारत ने अपने पड़ोसी देश नेपाल को पांच मार्च को होने वाले चुनावों के लिए मदद भेजी है। भारत ने मंगलवार को नेपाल सरकार को 60 पिक-अप गाड़ियां तोहफे में दीं। भारत कुल मिलाकर 650 गाड़ियां और दूसरा सामान देने वाला है। यह 60 गाड़ियां उसी मदद का पहला हिस्सा हैं।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल को ये खेप सौंपीं। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नेपाल सरकार ने चुनाव के लिए मदद मांगी थी। भारत ने जो गाड़ियां और सामान दिया है, वह उसी मांग को पूरा करने के लिए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Nepal: आम चुनाव में पूर्व PM ओली के लिए चुनौती बनेंगे ये युवा नेता, बालेन शाह से गगन थापा तक दौड़ में
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने भारत सरकार का किया शुक्रिया
गृह मंत्री आर्यल ने इस मदद के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते बहुत गहरे और मजबूत हैं। रिलीज में यह भी बताया गया कि भारत संसदीय चुनावों के लिए करीब 650 गाड़ियां देगा। बाकी बची हुई गाड़ियां अगले कुछ हफ्तों में अलग-अलग खेप में नेपाल पहुंचाई जाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed