फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Earthquake Updates Magnitude on Richter Scale Quake Fatalities

Nepal Earthquake: तीन दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके, तीव्रता 5.6, नेपाल के साथ दिल्ली-NCR में भी कांपी धरती

Mon, 06 Nov 2023 04:41 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 06 Nov 2023 04:41 PM IST
सार

नेपाल में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार लगे भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई।

विज्ञापन
Nepal Earthquake Updates Magnitude on Richter Scale Quake Fatalities
नेपाल में भूकंप के झटके - फोटो : social media

विस्तार

नेपाल में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार लगे भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी महसूस किए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर से जारी अपडेट के मुताबिक भूकंप सोमवार शाम करीब 4.14 बजे महसूस किए गए। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर के भूकंप में 157 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
बीते तीन अक्तूबर को लगभग आधी रात को महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद नेपाल में 150 से अधिक लोग हताहत हुए थे। तीन अक्तूबर की रात करीब 11.40 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए ते। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तीन अक्तूबर को नेपाल में भूकंप के झटकों से मरने वाले लोगों की संख्या 157 है। नेपाल पुलिस और अन्य आधिकारिक स्रोतों से आई सूचनाओं के अनुसार, नेपाल में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


भारत ने नेपाल में भिजवाई मानवीय सहायता
भारत ने नेपाल में भूकंप से प्रभावित जगहों पर मानवीय मदद की खेप भिजवाई। संयुक्त राष्ट्र ने भी नेपाल में भूकंप से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की थी। प्रभावित लोगों की नाजुक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जाजरकोट समेत जिन इलाकों में धरती हिली वहां कई मकान जमींदोज हो गए। कड़ाके की ठंड से पहले तापमान लगातार गिर रहा है, ऐसे में लोगों को शरण लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गर्म कपड़ों के अभाव में नेपाल की बड़ी आबादी संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार से अधिक घर प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में शुक्रवार को भूकंप के बाद जाजरकोट में 905 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 2745 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। नेपाल के रुकुम पश्चिम में भूकंप से 2136 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 2,642 घरों को आंशिक व 4,670 घरों को सामान्य नुकसान पहुंचा है। भूकंप प्रभावित लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर हैं। रविवार को भी कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके (रिक्टर स्केल पर 3.6) महसूस किए गए थे। इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed