{"_id":"67b0a23a82bc96a47803e8fa","slug":"nepal-deputy-pm-paudel-sustains-burn-injuries-while-inaugurating-pokhara-tourism-fair-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: बाल-बाल बचे नेपाल के उप प्रधानमंत्री पौडेल, गुब्बारों में लगी आग से झुलसे; खतरे से बाहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: बाल-बाल बचे नेपाल के उप प्रधानमंत्री पौडेल, गुब्बारों में लगी आग से झुलसे; खतरे से बाहर
Sat, 15 Feb 2025 07:48 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:48 PM IST
सार
एक समारोह के दौरान हाइड्रोजन गैस भरे गुब्बारों में आग लग गई। कार्यक्रम में मौजूद उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पौडेल के अलावा पोखरा के मेयर धनराज की आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
नेपाल के उप प्रधानमंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल
- फोटो : एक्स- @mofnepal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के उप प्रधानमंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और पोखरा के मेयर धनराज आचार्य शनिवार को एक घटना में बाल-बाल बच गए। एक समारोह के दौरान हाइड्रोजन गैस भरे गुब्बारों में आग लग गई। कार्यक्रम में मौजूद उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पौडेल के अलावा पोखरा के मेयर धनराज की आग की चपेट में आ गए।
इसके बाद दोनों नेताओं को एयरलिफ्ट कर राजधानी काठमांडो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों अब खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने बताया कि उप प्रधानमंत्री पौडेल 'विजिट पोखरा ईयर' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पोखरा गए थे। कार्यक्रम में स्थानीय मेयर धनराज भी मौजूद थे।
पोखरा के मेयर के निजी सचिव पुन लामा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान गुब्बारों में आ लग गई। गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरे गए थे और ये जैसे ही आग की चपेट में आए फट गए। इसमें उप प्रधानमंत्री पौडेल के अलावा दूसरे अन्य लोग झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद पौडेल और मेयर धनराज को एयरलिफ्ट कर काठमांडो पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विस्फोट तब हुआ जब एक स्वचालित स्विच में स्पार्क हुआ और हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे में आग लग गई। हालांकि इस घटना के बावजूद पोखरा यात्रा वर्ष का उद्घाटन समारोह जारी रहा।