फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Crisis Fierce youth movement in Nepal violence Curfew extended 27 arrested

नेपाल में युवाओं का उग्र आंदोलन: सामान्य होते हालात के बीच फिर आईं हिंसा की खबरें; कर्फ्यू बढ़ा, 27 गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 02:44 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 02:44 PM IST
सार

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के हिंसक प्रदर्शन ने देश की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। मामले में सेना ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए कर्फ्यू को भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Nepal Crisis Fierce youth movement in Nepal violence Curfew extended 27 arrested
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन का भयावह रूप - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाल में शुरू हुए प्रदर्शन ने देशभर की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। राजधानी काठमांडू समेत पूरे देश में जेनरेशन जेड की ओर से चलाए जा गए सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने देश में तख्तापलट कर दिया है। सुबह सामान्य होते हालातों के बीच अब कुछ जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन


इससे पहले आगजनी और लूटपाट की घटनाओं के बीच नेपाली सेना ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कर्फ्यू को भी बढ़ा दिया गया है। गिरफ्तारियां मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे के बीच हुईं। इस दौरान देश भर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी भेजी गईं।
विज्ञापन


बता दें कि काठमांडू के गौशाला-चाबाहिल-बौद्ध इलाके से सुरक्षा बलों ने चोरी की गई करीब 33.7 लाख नेपाली रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा, पुलिस ने 31 गन, मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किए हैं, जिनमें से 23 काठमांडू और आठ पोखरा से बरामद हुए। हाल की झड़पों में 23 पुलिसकर्मी और 3 आम नागरिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज सैन्य अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nepal Protest: 'लाठी लेकर दौड़ी भीड़', नेपाल में फंसी भारतीय पर्यटक की आपबीती; प्रदर्शनकारियों ने होटल फूंका

सेना ने कर्फ्यू बढ़ाया निषेधाज्ञा भी लागू
बढ़ते हिंसा के प्रकोप को देखते हुए देशभर में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लगा दी गई है। निषेधाज्ञा बुधवार शाम पांच बजे तक लागू रहेगी। वहीं कर्फ्यू गुरुवार 26 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होगा। आगे की स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा। सेना ने कहा है कि कुछ अराजक तत्व हिंसा, लूटपाट, आगजनी और दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं। सेना ने सभी से शांति बनाए रखने और अपराधियों का समर्थन न करने की अपील की है।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन में अबतक क्या-क्या हुआ?
बता दें कि इस पूरे हिंसा में काठमांडू में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। हिल्टन होटल पूरी तरह जल गया। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में तोड़फोड़ और आग लगाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगने से उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कांतिपुर मीडिया ग्रुप के मुख्यालय में भी आग लगाई गई।

ये भी पढ़ें:- Nepal Gen Z Protest: 'संविधान फिर से लिखें, तीन दशकों की लूट की जांच करें', नेपाल में प्रदर्शनकारियों की मांग

इतना ही नहीं हिंसा के चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शन आठ सितंबर को शुरू हुए थे, जब सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था। प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार खत्म करने, सरकार में पारदर्शिता बढ़ाने और जनता के सवालों के जवाब देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed