फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal bus carrying 40 passengers met with an accident in Sindhupalchok district

नेपाल: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 19 घायल

Sun, 15 Dec 2019 10:02 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 15 Dec 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Nepal bus carrying 40 passengers met with an accident in Sindhupalchok district
नेपाल में सड़क हादसा - फोटो : ANI

नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के सिंधुपालचोक जिले में हुए एक हादसे में 40 यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए। बचाव दल द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बस दोलखा जिले में स्थित कालिनचोक से भक्तपुर जा रही थी। इस दौरान यह राजमार्ग से फिसलकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई। काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में तीन बच्चे और 11 वयस्क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed