{"_id":"618db8cc61a9ac4dd65513ed","slug":"nepal-again-claims-indian-areas-on-the-pretext-of-census-attempts-to-contact-in-lipulekh-and-other-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: जनगणना के बहाने फिर भारतीय इलाकों पर जताया दावा, लिपुलेख समेत अन्य क्षेत्रों में संपर्क की कोशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: जनगणना के बहाने फिर भारतीय इलाकों पर जताया दावा, लिपुलेख समेत अन्य क्षेत्रों में संपर्क की कोशिश
Fri, 12 Nov 2021 06:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:13 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
नेपाल जनगणना के बहाने कुछ भारतीय इलाकों पर अपना दावा फिर जताने की कोशिश में है। नेपाल में बृहस्पतिवार को 12वीं राष्ट्रीय जनगणना शुरू हो गई। इस मौके पर नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (सीबीएस) ने कहा, वह अपने दावे वाले लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा में जनगणना के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
नेपाल की कैबिनेट ने पिछले वर्ष मई में भारतीय इलाकों लिपुलेख, कालापानी व लिंपियाधुरा को अपनी सीमा में दिखाते हुए नया राजनीतिक नक्शा जारी किया था। भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। साथ ही काठमांडो को आगाह किया था कि क्षेत्रीय दावों का ऐसा कृत्रिम विस्तार स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
सीबीएस के महानिदेशक, नबीन लाल श्रेष्ठ ने कहा कि हम इन तीन क्षेत्रों में जनगणना करने के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीएस के सूचना अधिकारी तीर्थ चौलागाई ने कहा, क्षेत्र के पांच गांवों में 700 से 800 की आबादी है।
विज्ञापन