{"_id":"5f0194648ebc3e42e21aa63d","slug":"nepal-after-meeting-president-bhandari-ncp-leader-pushpa-kamal-dahal-holding-talks-with-pm-kp-oli","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: राष्ट्रपति भंडारी से मुलाकात के बाद कम्युनिस्ट नेता ने पीएम ओली से की बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: राष्ट्रपति भंडारी से मुलाकात के बाद कम्युनिस्ट नेता ने पीएम ओली से की बातचीत
Sun, 05 Jul 2020 02:40 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में इन दिनों सियासी सरगर्मियां काफी तेज हैं। इसी बीच राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात करने के बाद नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के नेता पुष्पा कमल दहल, बलुवारा में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच अब कल भी बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार शाम राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मिले थे। इससे पहले उन्होंने अपने धुर विरोधी पुष्प कमल दहल के साथ तीन घंटे तक बातचीत की जो बेनतीजा रही। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओली ने राष्ट्रपति को बताया कि मुझे और आपको हटाने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन
#UPDATE Kathmandu: Nepal Communist Party (NCP) leader Pushpa Kamal Dahal's meeting with PM KP Oli concludes. Another round of meeting to be held tomorrow between the two leaders. https://t.co/2dDxIZjLIx
— ANI (@ANI) July 5, 2020
ओली ने राष्ट्रपति के सामने अपने पास संख्याबल होने का दावा करते हुए शक्ति परीक्षण के लिए तैयार होने की बात कही थी। माना जा रहा है कि ओली रविवार को अलग पार्टी बना सकते हैं। शनिवार शाम को उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने निवास बालूवाटार बुलाया और बैठक की। वहीं, प्रचंड जहां ओली के पार्टी अध्यक्ष और पीएम पद से इस्तीफे पर अड़े हैं, वहीं ओली किसी भी कीमत पर कुर्सी बचाने की जोड़तोड़ में लगे हैं।
पत्रकारों ने प्रचंड से ओली के साथ चली लंबी बैठक का ब्यौरा पूछा तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया था। वहीं, ओली ने इशारा किया था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, भले पार्टी टूट जाए। इससे पहले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की शनिवार को प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी गई थी। ज्यादातर सदस्य ओली के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। अब यह बैठक सोमवार को होनी है।