फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: 500 security personnel engaged in search of 51 passengers, including 7 Indians

Nepal: भूस्खलन में बही दो बसों के 6 भारतीय समेत 50 लापता, एक का शव बरामद, बचाव में लगे 500 सुरक्षाकर्मी

Sat, 13 Jul 2024 12:30 PM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: मेघा झा Updated Sat, 13 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

नेपाल में भूस्खलन में दो यात्री बसों के बहने के बाद से नेपाल के सुरक्षा बलों खोताखोर बचावकार्य में लग गए हैं। इनमें 7 भारतीय भी शामिल हैं। 50 लोगों के लिए बचाव कार्य में लगभग 500 सुरक्षाकर्मी लगे हैं। एक भारतीय का शव बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
Nepal: 500 security personnel engaged in search of 51 passengers, including 7 Indians
नेपाल में भूस्खलन में बही बसों में सवार यात्रियों की तलाश में लगे बचावकर्मी - फोटो : pti

विस्तार

नेपाल में भूस्खलन में दो यात्री बसों के बहने के बाद से नेपाल के सुरक्षा बलों खोताखोर बचावकार्य में लग गए हैं। शनिवार को 50 से अधिक लोगों की तलाश शुरू की गई है। इनमें 7 भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि एक भारतीय का शव बरामद किया जा चुका है। चितवन जिले में नारायण घाट- मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदीं में दो बस बह गईं थीं। 50 लोगों के लिए बचाव कार्य में लगभग 500 सुरक्षाकर्मी लगे हैं।
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण नेपाल में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण दो बसें नदी में बह गईं। बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रही एक बस में सात भारतीय नागरिकों सहित 24 लोग सवार थे और काठमांडू से गौर जा रही एक अन्य बस में 30 स्थानीय लोग सवार थे। नेपाल पुलिस ने बताया कि बस में सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। नेपाल पुलिस के अनुसार अभी भी लगभग 51 लोग लापता हैं। उनकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नेपाल के सुरक्षा बलों के गोताखोरों की मदद से बचावकर्मियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान को फिर से शुरू करने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ-साथ गोताखोरों को भी लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान में 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन


नेपाल में बचावकर्मियों ने शनिवार को 40 वर्षीय एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया। पहला शव दुर्घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान भारत के ऋषि पाल शाही के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव चितवन जिले की नारायणी नदी में रेत से आधा ढका हुआ मिला, उसके पास एक भारतीय पहचान पत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि रात में पानी का बहाव तेज था साथ ही वहां बहुत कीचड़ था, ऐसे में बचाव कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, "सभी संभावित स्थानों की तलाशी होगी, हम तलाशी और बचाव की हरसंभव कोशिश करेंगे।"

इन भारतीयों की तलाश जारी
अन्य लापता भारतीय नागरिकों की पहचान संतोष ठाकुर, सुरेन्द्र साह, आदित मियां, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में की गई है। नेपाल के सुरक्षा बलों के गोताखोरों की सहायता से बचाव दल ने शनिवार को लापता व्यक्तियों की तलाश फिर से शुरू की।


बढ़ रही हैं मौसम की घटनाएं
बता दें कि नेपाल जलवायु संकट के प्रति दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है। पिछले डेढ़ दशक में यहां मौसम की घटनाएं हुई हैं। नेपाल में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की घटनाएं जैसे कम समय में अत्यधिक वर्षा, मानसून के बाद कई दिनों तक लगातार बारिश, शुष्क अवधि, सूखा, औसत से कम वर्षा और सामान्य से अधिक सर्दियों का तापमान आदि नेपाल में हो रही हैं। वहीं राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण का अनुमान है कि इस वर्ष मानसून से 1.81 मिलियन लोग और 412,000 परिवार प्रभावित होंगे। उनमें से, 83,000 परिवार सीधे प्रभावित होंगे, और मानसून से संबंधित आपदाओं के कारण 18,000 परिवारों को बचाव की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed