{"_id":"5ba0a0b3867a557eb04181cc","slug":"needles-found-in-two-strawberries-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपना पसंदीदा फल खाने से डर रहे हैं लोग, वजह है सुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपना पसंदीदा फल खाने से डर रहे हैं लोग, वजह है सुई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोग आजकल अपना पसंदीदी फल स्ट्रॉबेरी खाने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने एक अफवाह फैला दी है। अफवाह है कि स्ट्रॉबेरी में सुई छुपाई गई है। जिसके कारण उत्पादक अब मेटल डिटेक्टर की सहायता से फल की जांच कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो सरकार ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरकार ने रखा एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ईनाम
मामले की जांच के आदेश देने के बाद ऑस्ट्रलिया के क्वींसलैंड प्रांत की सरकार ने अफवाह फैलाने वाले को पकड़ेन के लिए एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (72,000 अमेरिकी डॉलर) का इनाम रखा है। यह अफवाह बीते सप्ताह से फैलनी शुरू हुई थी।
विज्ञापन
इस अफवाह के फैसले के बाद से लोग तो परेशान हैं ही, साथ ही देश के मशहूर छह ब्रांडों- लव बेरी, डिलाइटफुल स्ट्रॉबेरी, ओसिस, बेरी आब्सेशन, बेरी लिशियस और डोन्नीब्रूक बेरिसीस ने बाजारों से अपने उत्पाद वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
दो स्ट्रॉबेरी में मिली सुई
अभी तक सराकर द्वारा कहा जा रहा था कि यह महज एक अफवाह है। लेकिन विदेशी मीडिया के मुताबिक दो स्ट्रॉबेरी में सुई पाई गई है।