फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ndian-origin police officer killed in road accident in Canada read other important foreign news

World News: कनाडा में सड़क हादसे में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की मौत, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें

Thu, 13 Apr 2023 06:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 06:49 AM IST
सार

एडमॉनटन के पूर्वी क्षेत्र में एक शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हुए हरविंदर सिंह धामी (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
ndian-origin police officer killed in road accident in Canada read other important foreign news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। एडमॉनटन के पूर्वी क्षेत्र में एक शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हुए हरविंदर सिंह धामी (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि आपात सेवा और राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल धामी का मौके पर इलाज किया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन


नई तकनीक से चंद घंटे में मिल जाएगी कैंसर की जानकारी
वाशिंगटन। स्पेन में शोधकर्ताओं ने एक नई तकनीक खोजी है, जो कुछ ही घंटे में कैंसर का पता लगा लेगी। यह सस्ती और आसान मोबाइल परीक्षण किट है। बार्सिलोना के सेंटर फॉर जीनोमिक रेगुलेशन के वैज्ञानिकों ने कहा कि हमने नैनो टेक्नोलॉजी का उपयोग रक्त के नमूनों में मौजूद राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) के विश्लेषण से इसकी शुरुआत का पता लगाने में सक्षम तकनीक को ईजाद किया है। एक प्रकार का न्यूक्लिक एसिड होता है, जो सीधे प्रोटीन संश्लेषण में शामिल होता है।
विज्ञापन


उज्बेकिस्तान : जनमत संग्रह में भारतीय चुनाव आयोग आमंत्रित
उज्बेकिस्तान ने भारत के चुनाव आयोग क 30 अप्रैल  को देश के संविधान में संशोधनों की एक शृंखला पर होने वाले ऐतिहासिक जनमत संग्रह को देखने के लिए आमंत्रित किया है। भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखातोव ने कहा कि देश के संविधान में समग्र और व्यापक बदलाव लाने के लिए भारत समेत 190 देशों के संविधानों का अध्ययन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल : कोरोना से तीन माह में पहली मौत, 24 घंटे में 106 केस
नेपाल में तीन माह बाद कोविड-19 के कारण पहली मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नेपाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,021 हो गई है। नेपाल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 469 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप (एक्सबीबी1.16) का पता चलने के बाद नागरिकों को आगाह किया है। 

सिंगापुर : कुल्हाड़ी लहराने पर भारतवंशी पर तय किए आरोप
देश के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में कथित रूप से कुल्हाड़ी लहराने के मामले में एक अदालत ने भारतीय मूल के 25 वर्षीय मनोहर थिरुनावुक्करासु को हमला करने में आरोप तय िकया है। यूट्यूब पर पोस्ट एक वीडियो में मनोहर सीबीडी के स्टैमफोर्ड रोड में रैफल्स सिटी शॉपिंग मॉल की ओर सड़क पार करते हुए कुल्हाड़ी लहराता दिख रहा है। वह पास के यातायात सिग्नल पर खड़ी पुलिस की एक कार की ओर बढ़ा, जिसके बाद वहां मौजूद दो अधिकारियों ने उस पर हथियार तान दिए। 


विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा की देश से बाहर तस्करी की कोशिश कर रहे एक भारतीय समेत तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार (43) को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जब वह अमेरिका जाने वाले विमान में सवार होने वाला था। उसके पास से 7,129 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए, जिनका वह हिसाब नहीं दे पाया। वहीं, जांच के दौरान ढाका जाने वाले विमान में सवार होने से पहले दो बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अमेरिकी डॉलर की तस्करी का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed