फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ndian Navy Chief Dinesh K Tripathi arrives in UAE, will discuss maritime and defense cooperation

Indian Navy: यूएई पहुंचे भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी, समुद्र और रक्षा सहयोग पर की चर्चा

Mon, 21 Oct 2024 11:15 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी Published by: बशु जैन Updated Mon, 21 Oct 2024 11:15 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के मुताबिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने और उनकी नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए नौसेना प्रमुख 24 अक्तूबर तक यूएई के दौरे पर हैं। वह यहां भारत-यूएई द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
ndian Navy Chief Dinesh K Tripathi arrives in UAE, will discuss maritime and defense cooperation
अबूधाबी में भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी का स्वागत करते यूएई नौसेना बल के कमांडर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। अब यहां पर समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लेकर यूएई नौसेना के अधिकारियों से बात करेंगे। सोमवार को अबूधाबी में यूएई नौसेना बल के कमांडर रियर एडमिरल पायलट सईद बिन हमदान अल नाहयान ने भारत के नौसेना प्रमुख का स्वागत किया।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के मुताबिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने और उनकी नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए नौसेना प्रमुख 24 अक्तूबर तक यूएई के दौरे पर हैं। वह यहां भारत-यूएई द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सोमवार को यूएई पहुंचने पर यूएई नौसेना ने उनका सलामी देकर स्वागत किया। उन्होंने यूएई नौसेना के अधिकारियों के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने, परिचालन गतिविधियों को बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा और स्थिर और सुरक्षित समुद्री वातावरण के लिए साझा लक्ष्यों के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षमता निर्माण को बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सहयोग को लेकर भविष्य के रास्ते भी तलाशे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नौसेना प्रमुख संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज का दौरा भी करेंगे। जहां वह छात्र अधिकारियों के एक समूह से बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय नौसेना और यूएई नौसेना के बीच सहयोगात्मक गतिविधियों में पोर्टकॉल, द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के साथ-साथ संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) से भी बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed