{"_id":"6121fbeb8ebc3e79c43fa340","slug":"ncoc-allows-kartarpur-darbar-opens-to-sikh-pilgrims-for-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं को मिली अनुमति, कोरोना प्रॉटोकॉल का करना होगा पालन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फैसला: करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं को मिली अनुमति, कोरोना प्रॉटोकॉल का करना होगा पालन
Sun, 22 Aug 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:55 PM IST
सार
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सिख श्रद्धालुओं को करतारपुर जाने की अनुमति दी गई है। अगले महीने गुरु नानक देव की पुण्यतिथि है। इसे देखते हुए एनसीओसी ने सिख तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अगले महीने करतारपुर भेजने की अनुमति दिया है।
विज्ञापन
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा
- फोटो : PTI
विस्तार
सिख श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। गुरु नानक देव की 481वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमित दी गई है। हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने शनिवार को सिख तीर्थयात्रियों को अगले महीने गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि के मौके पर करतारपुर जाने की इजाजत दी है। एनसीओसी ने सिख तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अगले महीने करतारपुर जाने की अनुमति देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के कारण, भारत को 22 मई से 12 अगस्त के बीच 'सी श्रेणी में रखा गया था और भारत से पाकिस्तान जाने वाले लोगों को विशेष मंजूरी की जरूरत थी, लेकिन कोरोना के मामले कम होने के बाद अब इसमें कुछ ढील दी गई है। हालांकि, करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र और पिछले 72 घंटों के भीतर हुई आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच भी की जाएगी और संक्रमण की पुष्टि होने पर यात्री को पाकिस्तान में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। करतारपुर गुरुद्वारे में गुरु नानक देव की पुण्यतिथि पर अधिकतम 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन में 3,084 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 65 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 89,044 हो गई। पाकिस्तान ने कोविड -19 महामारी से निपटने में मदद करने के लिए श्रीलंका को 75 वेंटिलेटर सहित जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए।
विज्ञापन