फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif worries: If anything happens to Maryam, Prime Minister Imran Khan, army general will be responsible

नवाज शरीफ को चिंता: बोले- मरियम को कुछ भी हुआ तो प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना के जनरल जिम्मेदार होंगे

Fri, 12 Mar 2021 05:24 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 12 Mar 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif worries: If anything happens to Maryam, Prime Minister Imran Khan, army general will be responsible
Nawaz Sharif - फोटो : PTI

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की ताकतवर सेना पर उनकी बेटी मरियम नवाज को धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मरियम को कुछ भी होता है तो प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना के तीन शीर्ष जनरल इसके लिए जिम्मेदार होंगे। लंदन से जारी वीडियो संदेश में पीएमएल (एन) अध्यक्ष ने कहा कि सेना ने मरियम को धमकी दी है कि अगर उसने फौज के खिलाफ कार्य करना बंद नहीं किया तो वह उसे 'बर्बाद' कर देगी।

विज्ञापन


शरीफ ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि सबसे पहले आपने कराची स्थित होटल के उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें मरियम ठहरी हुई थी। अब आप उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर वह नहीं रुकीं तो उन्हें तबाह कर देंगे। अगर मरियम को कुछ भी होता है तो प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और जनरल इरफान मलिक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


नवाज शरीफ नवंबर 2019 से ही लंदन में रह रहे हैं। लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा शरीफ को चिकित्सा आधार पर चार सप्ताह के लिए जमानत प्रदान करने के बाद इमरान खान सरकार ने उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी थी। शरीफ अल-अजीजिया मिल भ्रष्टचार मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनेताओं से सेना को राजनीति में नहीं घसीटने की अपील करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने (सेना) 2018 के चुनाव में धांधली कर इमरान खान को देश पर थोप दिया और सीनेट में हार के बाद, आपने खान को विश्वास मत जीतने में मदद की और अब यह कोई रहस्य नहीं रह गया है। इस बीच, पीएमएलएन की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें ना केवल धमकाया गया, बल्कि अपशब्दों का उपयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed