फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif moves court seeking protective bail ahead of his return to Pakistan after four years

Pakistan: नवाज शरीफ की कानूनी टीम पहुंची इस्लामाबाद हाईकोर्ट; देश वापसी से पहले सुरक्षात्मक जमानत की मांग

Wed, 18 Oct 2023 06:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 18 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

नवाज शरीफ 2019 से लंदन में हैं। सात साल की सजा के बीच चिकित्सा आधार पर वह लंदन चले गए। नवाज को अल अजीजिया और एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Nawaz Sharif moves court seeking protective bail ahead of his return to Pakistan after four years
नवाज शरीफ - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जल्द ही लंदन से वापस अपने देश आने वाले हैं। दरअसल, नवाज शरीफ कई मामलों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में जब वे वापस पाकिस्तान आ रहे हैं तो कहा जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। ऐसे में नवाज की देश वापसी से पहले पाकिस्तान में उनकी कानूनी टीम अभी से सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में पीएमएल-एन सुप्रीमो को गिरफ्तार करने से रोकने के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक सुरक्षात्मक जमानत याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन


याचिका में की गई है यह मांग
याचिका में इस्लामाबाद हाई कोर्ट से 21 अक्टूबर को देश लौटने पर नवाज को हवाई अड्डे से गिरफ्तार न करने की मांग की गई है। इस बाबत अधिकारियों को उचित निर्देश देने के लिए भी कहा गया है। ताकि नवाज को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने की अनुमति मिल सके।
विज्ञापन


न्याय के हित में दी जानी चाहिए पूर्व पीएम को सुरक्षात्मक जमानत
याचिका में कहा गया है कि पूर्व पीएम नवाज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण समय पर वापस नहीं लौट सके। इसमें यह भी कहा गया है कि जानबूझकर फरार होने की कोई भी बात याचिकाकर्ता के आचरण और उनके ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मेल नहीं खाती है। अभी भी नवाज शरीफ पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। लेकिन अब जबकि देश अर्थव्यवस्था और अन्य मोर्चों पर गहरे संकट का सामना कर रहा है तब वे देश वापस आ रहे हैं। ऐसे में न्याय के हित में पूर्व प्रधानमंत्री को सुरक्षात्मक जमानत दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 से लंदन में हैं शरीफ
शरीफ 2019 से लंदन में हैं। सात साल की सजा के बीच चिकित्सा आधार पर वह बीच में लंदन चले गए। इन चार वर्षों में नवाज को अल अजीजिया और एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था। रविवार को जानकारी सामने आई थी कि लाहौर के जिला प्रशासन ने पीएमएल-एन को रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

वहीं, पिछले महीने पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पुष्टि की थी कि उनके बड़े भाई 21 अक्तूबर को देश लौट रहे हैं। इसके बाद पीएमएल-एन ने घोषणा की कि नवाज लंदन से लौटने पर 'हर तरह की परिस्थितियों' का सामना करने के लिए तैयार हैं। शरीफ फिलहाल सऊदी अरब में हैं और वह 21 अक्तूबर को दुबई के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे और मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करेंगे। खबर में कहा गया है कि उनकी कानूनी टीम अगले सप्ताह उनकी सुरक्षात्मक जमानत के लिए आवेदन कर सकती है।


नवाज की वापसी से पहले पीएमएल-एन पार्टी सुप्रीमो के 'ऐतिहासिक स्वागत' की तैयारी कर रही है। शहबाज ने हाल के दिनों में कई रैलियों को संबोधित किया है और मीनार-ए-पाकिस्तान कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठकें की हैं। पीएमएल-एन नवाज की घर वापसी पर लाहौर में शक्ति प्रदर्शन को पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम मानती है। पीएमएल-एन के प्रवक्ता बिलाल यासीन को 14 अक्तूबर को लिखे पत्र में लाहौर के उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित स्थल पर अनुमति आयोजक द्वारा यह हलफनामा देने के बाद दी गई कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वे पूरी जिम्मेदारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed