फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif criticised for using state machinery to stage political comeback

Pakistan: 'शर्म, विनम्रता, कानून और न्याय को अपने हाथों से दफन कर दिया', शरीफ के लौटने पर विरोधी हुए हमलावर

Sun, 22 Oct 2023 03:25 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 22 Oct 2023 03:25 PM IST
सार

पीटीआई के महासचिव उमर अयूब खान ने कहा कि एक दोषी को हर चीज में अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक दोषी कैदी को वीवीआईपी प्रोटोकॉल मिला और उसकी अगवानी के लिए इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर स्टेट रूम खोला गया। पीएमएल-एन ने पाकिस्तान की कानूनी व्यवस्था को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
Nawaz Sharif criticised for using state machinery to stage political comeback
लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवाज शरीफ के स्वदेश लौटने के साथ ही उनके विरोधियों ने राजनीतिक वापसी के लिए असंवैधानिक तरीकों और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की आलोचना की। तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो शरीफ (73) लंदन में चार साल का स्व-निर्वासन समाप्त कर शनिवार को पाकिस्तान लौट आए। उनकी प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने यह कहते हुए निशाना साधा कि एक कायर भगोड़ा न्यायिक शरण में लौट रहा है।

विज्ञापन


जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि 'सरकार ने लंदन से 'राष्ट्रीय अपराधी की वापसी' की अनुमति देकर शर्म, विनम्रता, कानून और न्याय को अपने हाथों से दफन कर दिया है।'
विज्ञापन


पीटीआई प्रवक्ता ने कहा, ''राष्ट्र अपने अपराधी का स्वागत करने के लिए तैयार है जिसे सरकार ने गोद लिया है।'' उन्होंने कहा कि लोग उन अपराधियों को जवाबदेह ठहराएंगे जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी देश को लूटा है। बयान में इस मांग को दोहराया गया है कि पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तत्काल कराने से देश को संकट से बाहर निकाला जा सकता है। पाकिस्तान में चुनाव जनवरी 2024 में होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई के महासचिव उमर अयूब खान ने कहा कि एक दोषी को हर चीज में अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा, 'एक दोषी कैदी को वीवीआईपी प्रोटोकॉल मिला और उसकी अगवानी के लिए इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर स्टेट रूम खोला गय।' उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन ने पाकिस्तान की कानूनी व्यवस्था को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। 

बायोमेट्रिक्स देते हुए शरीफ की तस्वीरों पर भी पीटीआई नेता ने की टिप्पणी
हवाई अड्डे पर बायोमेट्रिक्स प्रदान करते हुए शरीफ की तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "यह तस्वीर केवल नवाज शरीफ के बायोमेट्रिक्स की नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की न्यायिक प्रणाली के अंतिम संस्कार की है। पूरी दुनिया ने उसी बायोमेट्रिक्स के लिए इमरान खान के साथ हुए जबरदस्ती को देखा है। पीटीआई के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने कहा कि शरीफ की वापसी का प्रबंध कर लिया गया है।    उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के इतिहास में कभी भी किसी दोषी भगोड़े का इस तरह से स्वागत नहीं किया गया।" उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर अदालत के कर्मचारी उनकी बायोमेट्रिक कराने के लिए हवाई अड्डे पर गए थे, जबकि इसके ठीक विपरीत, एक अन्य प्रधानमंत्री (इमरान खान) को अपना बायोमेट्रिक्स देने के लिए अदालत से उठाया गया था। 

इलाही ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने सभी उपायुक्तों को परिवहन प्रदान करने के साथ-साथ पटवारियों जैसे सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

पीपीपी नेता फैसल करीम कुंडी बोले- शरीफ को चुनाव में भी मदद मिली तो फैल जाएगी अराजकता
पीटीआई नेता और पूर्व मंत्री अली मुहम्मद खान ने कहा, "हम नवाज शरीफ की वापसी का स्वागत करते हैं लेकिन बेहतर होता कि संवैधानिक तरीकों से वापस आते।" पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता फैसल करीम कुंडी ने चुनावों में शरीफ के लिए सरकारी मशीनरी के समर्थन की आशंका जताई और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "पंजाब सरकार ने लौटने पर उन्हें सुविधा दी और अगर शरीफ को चुनाव में भी मदद मिली तो अराजकता फैल जाएगी।"


देश में विभाजनकारी राजनीति से बंटने के बीच पीटीआई के अली मुहम्मद खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को राजनीतिक तनाव खत्म करने और देश को ठीक करने के लिए इमरान खान और शरीफ के बीच बैठक कराने का सुझाव दिया। खान ने जियो न्यूज से कहा, ''राष्ट्रपति को नवाज और इमरान को बुलाना चाहिए और एक बैठक करनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि अल्वी अपनी पार्टी और अपने विरोधियों के कार्यकाल के दौरान शीर्ष पर रहने का एक अनूठा स्थान रखते हैं। बहरहाल, इस समय पाकिस्तान जिस ध्रुवीकरण से गुजर रहा है और उसके कटु अतीत को देखते हुए खान और शरीफ जैसे दुश्मनों का साथ आना दूर की बात हो सकती है। शरीफ ने शनिवार को लाहौर में अपने संबोधन में कहा था कि उनकी बदला लेने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन वह देश की कठिन आर्थिक परिस्थितियों को खत्म करना चाहते हैं और इसे विकास के रास्ते पर वापस लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed