फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasir Aziz Khan says, Pakistan has maintained its occupied Kashmir since 1947

यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी: पाकिस्तान ने 1947 से अपने कब्जे वाले कश्मीर को बना रखा है गुलाम

Wed, 17 Mar 2021 06:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 06:14 AM IST
विज्ञापन
Nasir Aziz Khan says, Pakistan has maintained its occupied Kashmir since 1947
यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के प्रवक्ता नासिर अजीज खान - फोटो : twitter@ANI

पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान को 1947 से ही गुलाम बना रखा है। यहां किसी भी नागरिक को किसी तरह की आजादी नहीं है। क्षेत्रीय व विदेशी पत्रकाराें तक को गिरफ्तार कर लिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के जिनेवा में जारी मानवाधिकार परिषद के 46वें सत्र में यह हालात यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के प्रवक्ता नासिर अजीज खान ने बताए।

विज्ञापन


उन्हाेंने ब्रिटिश कश्मीरी पत्रकार तनवीर अहमद और कार्यकर्ता हुमायूं पाशा की रिहाई के लिए भी यूएन से हस्तक्षेप की मांग की। नासिर  ने कहा कि पाक द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यहां न प्रेस की आजादी है, न अभिव्यक्ति की। 
विज्ञापन


इस्लाम आतंकवाद के सहारे नागरिकों का दमन
अजीज के अनुसार यहां इस्लाम और आतंकवाद को हथियार की तरह उपयोग कर नागरिकों को दबाया जाता है। जागरूक कश्मीरियों व कार्यकर्ताओं को ढूंढ कर मारा जा रहा है। विरोधियों को विदेशी एजेंट, इस्लाम विरोधी करार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए
अजीज ने बताया कि उनके क्षेत्र में कभी निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए। हाल में राष्ट्रीय दलों पर पाबंदी लगा दी गई है। आजाद जम्मू और कश्मीर चुनाव अधिनियम 2020 बनाकर सभी दलों को कहा गया है कि वे पाकिस्तान के प्रति वफादारी साबित करें। कोई उसके खिलाफ राय नहीं रख सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed