फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA spacecraft Neowise completes life used to keep an eye on asteroids and comets

NASA: हमेशा के लिए सो गई उल्का पिंडों से अलर्ट करने वाली निओवाइज, क्षुद्रग्रहों और धूमकेतुओं पर रखती थी नजर

Mon, 12 Aug 2024 05:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 05:53 AM IST
सार

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में खगोलशास्त्री और निओवाइज की मुख्य अन्वेषक एमी मेनजर ने कहा, यह एक युग का अंत है, लेकिन एक नए युग की शुरुआत भी है। निओवाइज ने एक दशक से अधिक वक्त तक हमारे सौरमंडल में 44,000 से अधिक वस्तुओं का पता लगाया और उन्हें रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन
NASA spacecraft Neowise completes life used to keep an eye on asteroids and comets
नासा - फोटो : Istock

विस्तार

नासा के अंतरिक्ष यान निओवाइज यानी नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर की उम्र पूरी हो गई है। पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला यह दूरबीन यान पहले दूर के ब्रह्मांडीय पिंडों का अध्ययन करता था, लेकिन बाद में उसने धरती के नजदीकी छोटे ग्रहों के भी अपने सटीक विश्लेषण भेजने शुरू किए। यह अंतरिक्ष में रहकर धरती के लिए खतरा बनने वाले क्षुद्रग्रह और धूमकेतु पर नजर रखता था।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में खगोलशास्त्री और निओवाइज की मुख्य अन्वेषक एमी मेनजर ने कहा, यह एक युग का अंत है, लेकिन एक नए युग की शुरुआत भी है। निओवाइज ने एक दशक से अधिक वक्त तक हमारे सौरमंडल में 44,000 से अधिक वस्तुओं का पता लगाया और उन्हें रिकॉर्ड किया। इनमें 2021 में रात में आसमान में दिखाई दिया निओवाइज धूमकेतु भी था। इसने आसमान में हमारे ग्रह पृथ्वी के लिए खतरा बन सकने वाले हर तरह के क्षुद्रग्रह और धूमकेतु की जांच की। बीते महीने जुलाई के आखिर में अंतरिक्ष यान का सर्वेक्षण खत्म हो गया और इसकी दूरबीन ने सदा के लिए आंखें बंद कर लीं।

विज्ञापन
  • यह अंतरिक्ष दूरबीन वाइज (वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर) नाम से 2009 में लॉन्च की गई थी।
  • वाइज ने पृथ्वी के साथ-साथ सूरज के चारों तरफ घूमने वाले पहले क्षुद्रग्रह ट्रोजन की खोज की।
  • नासा को वाइज के डाटा से अंतरिक्ष चट्टान डिंकिनेश के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष यान भेजने में मदद मिली।
  • नासा ने 2013 में निओवाइज टेलीस्कोप को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए संभावित क्षुद्रग्रह खतरों पर नजर रखने के लिए फिर से सक्रिय किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

217 मील की ऊंचाई पर परिक्रमा
निओवाइज पहले पृथ्वी से 310 मील की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रही थी। समय के साथ बढ़ती सौर गतिविधियों की वजह से यह धीरे-धीरे पृथ्वी के और करीब आने लगी और अब यह सिर्फ 217 मील की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रही है।


जगह लेगा नया ग्रह रक्षक नियो
इस मिशन पर काम कर रहीं डॉ. मेनजर के मुताबिक, निओवाइज का आखिरी डाटा सेट शरद ऋतु में जारी किया जाएगा। उन्हें अब नासा के अगली पीढ़ी की ग्रह रक्षक नियो (नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट सर्वेयर) अंतरिक्ष दूरबीन का इंतजार है। हालांकि, यह 2027 से पहले लॉन्च नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed