फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Saltwater Ocean Hidden under Jupiter's Moon europa

NASA: बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर खारे पानी के महासागर का संकेत, धरती से दोगुना है पानी, वैज्ञानिक उत्साहित

Thu, 05 Oct 2023 03:27 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 05 Oct 2023 03:27 PM IST
सार

विज्ञान की दुनिया में अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और विस्तार के बावजूद ब्रह्मांड के कई रहस्य आज भी रोमांचित करते हैं। ऐसी ही एक खोज नासा ने की है। इसके अनुसार, बृहस्पति के चंद्रमा- यूरोपा के नीचे बड़े खारे पानी के महासागर के छिपे होने की संभावना है।

विज्ञापन
NASA Saltwater Ocean Hidden under Jupiter's Moon europa
बृहस्पति का चंद्रमा यूरोपा - फोटो : NASA Instagram

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा ने कहा कि बृहस्पति के चंद्रमा के नीचे खारे पानी का बड़ा महासागर के छिपे होने की संभावना है। नासा का अंतरिक्ष यान जूनो 2016 से यूरोपा सहित बृहस्पति पर मौजूद वातावरण और अंतरिक्ष प्रणाली का अध्ययन कर रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर नासा की इस अपडेटेड तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 4.13 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं।
विज्ञापन


धरती से कई गुना बड़ा महासागर और पानी?
नासा के गैलीलियो, हबल, जूनो अंतरिक्ष यान और वेब टेलीस्कोप से कई अहम आंकड़े जुटाए गए हैं। आंकड़ों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार, बृहस्पति के चंद्रमा- यूरोपा के बर्फीले, गड्ढों वाली परत के नीचे खारे पानी का एक बड़ा महासागर छिपा हो सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यूरोपा के महासागर में पृथ्वी के महासागर की तुलना में दोगुना पानी है। 
विज्ञापन


लगभग एक साल पहले ली गई फोटो
नासा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसे 29 सितंबर, 2022 को 945 मील (1,521 किमी) की ऊंचाई पर कैप्चर किया गया था। नासा का अंतरिक्ष यान जूनो लगभग सात साल से (2016 में शुरुआत हुई) बृहस्पति प्रणाली का अध्ययन कर रहा है। स्टडी में यूरोपा भी शामिल है। पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज कर रहे नासा वैज्ञानिकों के अनुसार सौर मंडल में सबसे आशाजनक ग्रहों में से एक बृहस्पति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोवियन चंद्रमा का अध्ययन
नासा ने बताया कि गैलीलियो, नासा हब्बल, जूनो और हाल ही में, नासा वेब्ब सहित दूरबीनों और अंतरिक्ष यानों की मदद से जोवियन चंद्रमा का अध्ययन किया गया है। इनकी मदद से चंद्रमा पर कार्बन डाइऑक्साइड का पता लगाया है। चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए एक नया मिशन निर्धारित किया गया है। 

यूरोपा क्लिपर की लॉन्चिंग से नासा को बड़ी उम्मीदें 
नासा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यूरोपा क्लिपर अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। उन स्थितियों की खोज की जाएगी जो जीवन को आश्रय दे सकती हैं। इन ग्रहों पर मानव जीवन की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इंस्टा पोस्ट के बाद से बृहस्पति की सबसे ताजा तस्वीर को 2.97 लाख से अधिक यूजर्स पसंद कर चुके हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

नासा को उप-सतह की जांच करने की जरूरत
लाइक्स और टिप्पणियों की बौछार के बीच एक यूजर ने लिखा, "निश्चित रूप से उस विशाल महासागर में जलीय या सूक्ष्मजीवी जीवन का कोई न कोई रूप मिलने की संभावना है। जितनी जल्दी हो सके, नासा को उप-सतह की जांच करने की जरूरत है।"

इंस्टाग्राम यूजर ने कहा- चांद की खूबसूरत तस्वीर
खगोल विज्ञान में रूचि रखने वाले एक अन्य यूजर ने कहा कि हम बृहस्पति को करीब से देख सकते हैं। इस यूजर ने कहा कि अधिक समस्या महासागर के साथ वायुमंडलीय नाइट्रोजन की परत भी हो सकती है। तीसरे सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, "चांद की खूबसूरत तस्वीर।"


View this post on Instagram

A post shared by NASA (@nasa)



अंतरिक्ष में स्वतंत्र रूप से तैर रहे ग्रह
इससे पहले, जेम्स वेब्ब स्पेस टेलीस्कोप ने बृहस्पति के आकार के ''ग्रहों'' को देखा था। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये ग्रह अंतरिक्ष में स्वतंत्र रूप से तैर रहे हैं। खगोल विज्ञानियों के अनुसार ये ग्रह किसी तारे से जुड़े नहीं हैं। इनको ज्यूपिटर मास बाइनरी ऑब्जेक्ट्स या 'JuMBOs' उपनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed