फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA produce maps of Beirut blast using satellite driven data to measure damage caused

सैटेलाइट डाटा के जरिए नासा ने बनाया नक्शा, बैरूत विस्फोट से होने वाले नुकसान को दर्शाया

Tue, 11 Aug 2020 09:47 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 11 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
NASA produce maps of Beirut blast using satellite driven data to measure damage caused
नक्शा बनाने के लिए नासा ने सैटेलाइट फोटो की ली मदद - फोटो : NASA Twitter

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चार अगस्त को लेबनान की राजधानी बैरूत में हुए बम धमाके का अध्ययन करने के लिए सैटेलाइट उत्पन्न डाटा का इस्तेमाल किया है। इस हादसे में 163 लोग मारे गए थे। नासा की एडवांस रैपिड इमेजिंग एंड एनालिसिस टीम ने सिंगापुर के अर्थ ऑब्सर्वेटरी के सहयोग के साथ ये डाटा निकाला है।

विज्ञापन



इन दोनों विभागों ने बैरूत में हुए विस्फोट का विश्लेषण करने के लिए सैटेलाइट उत्पन्न सिंथैटिक अपर्चर रडार तैयार किया ताकि नए नक्शे को बनाया जा सके। नासा ने एक बयान में कहा कि इस तरह के नक्शे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करते हैं, जहां लोगों को सहायता की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


अगर आप नक्शे देखेंगे तो इसमें गहरे लाल रंग वाले पिक्सल, जो बैरूत बंदरगाह के आस-पास मौजूद हैं, वो दिखाते हैं कि ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जो इलाके ऑरेंज यानि कि नारंगी रंग में हैं वो मध्यम रूप से नष्ट हुए हैं और जो इलाके पीले रंग में हैं, वहां तुलनात्मक कम क्षति हुई है। हर कलर पिक्सल 30 मीटर के क्षेत्र को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस नक्शे में यूरोपीय स्पेस एजेंसी की ओर से तैयार की गई संसाधित कॉपर्निकस सेंटीनेल डाटा शामिल है। विस्फोट से पैदा हुए विनाश को कई सैटेलाइट पर कैद किया गया है। एक स्काईसैट स्पेसक्राफ्ट, जिसे सैन फ्रांसिस्को की कंपनी प्लेनेट चलाती है ने बैरूत के बंदरगाह की विस्तृत फोटो जानकारी ली है। जिसमें विस्फोट से पहले और बाद के फोटो शामिल हैं। 

सैन फ्रांसिस्कों की कंपनी प्लेनेट ने अपने ट्विटर हैंडल से विस्फोट के बाद की फोटो साझा की है।




इसके अलावा कोलोराडो में स्थित स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सर ने भी बैरूत में हुए विस्फोट के बाद और पहले की फोटो शेयर की है।



पिछले हफ्ते लेबनान की राजधानी बैरूत के बंदरगाह में एक धमाकेदार विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया था कि ये विस्फोट 2,000 टन के अमोनियम नाइट्रेट की वजह से हुआ, जिसमें 6,000 से ज्यादा लोग घायल हैं और इस विस्फोट से काफी ज्यादा विनाश हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed